पंच सरपंच संघ ने पंचायत सरकार भवन रौन में की बैठक, लिया निर्णय।
अलौली बीडीओ सीओ के समक्ष 5 सितंबर को किया जाएगा धरना प्रदर्शन सभा - किरण देव यादव
अलौली।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ अलौली का बैठक पंचायत सरकार भवन रौन में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 5 सितंबर को अलौली बीडीओ सीओ के समक्ष धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा, उन्होंने अधिकाधिक संख्या में पंच सरपंचों से भाग लेने का अपील किया ।
श्री यादव ने कहा कि सरकार पंच सरपंचों के साथ सौतेलापन अनदेखी उपेक्षा कर रही है। ग्राम कचहरी को पंगु बनाया जा रहा है। अधिकार कटौती की जा रही है। न्याय कर्ता को न्याय नहीं मिल पा रही है। कहा कि सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने की जरूरत है, बावजूद सरकार कुंभकर्णी के नींद में सोए हुए हैं, इसके खिलाफ आंदोलन करने को पंच सरपंच विवश है। उन्होंने कहा कि सरकार एवं मंत्री झूठा आश्वासन देते हैं किंतु घोषणा एवं वादे को धरातल पर उतरने में मुकर जाते हैं जिससे पंच सरपंचों के बीच आक्रोश व्याप्त है। पंच सरपंच अब आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
बैठक में सरपंच सुनील यादव कृष्ण कुमार यादव दिलीप कुमार यादव शंकर राम विजय कुमार शशिकांत पासवान मोहम्मद सिराजुद्दीन, उमाकांत रजक, पशुपति पटेल, आदि ने भाग लिया। सरपंचों ने कहा की अपनी सम्मान की लड़ाई हेतु चट्टानी एकता का परिचय देते हुए आंदोलन को सफल करेंगे।


