5 सितंबर को खगड़िया एवं मानसी बीडीओ सीओ के समक्ष पंच सरपंच संघ ने धरना सभा करने का लिया निर्णय
न्यायकर्ता के साथ अन्याय नहीं सहेंगे, दी गई आश्वासन को धरातल पर उतारे सरकार - किरण देव यादव
खगड़िया।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ खगड़िया एवं मानसी प्रखंड का संयुक्त बैठक यशवंत होटल खगड़िया में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया। वहीं मंच संचालन मानसी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 5 सितंबर को राजव्यापी आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के अपील पर खगड़िया व मानसी बीडीओ सीओ के समक्ष धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा, उक्त आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में पंच सरपंचों से भाग लेने का अपील किया।
श्री यादव ने कहा कि पंच सरपंचों को सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने, 2006 से पंचों सरपंचों को 1000 से ₹2000 मासिक पेंशन देने, सम्मानजनक वेतन वृद्धि करने, लंबित मानदेय भुगतान करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने आदि 11 सूत्री मांगों को लेकर तथा अधिकार कटौती व सौतेला व्यवहार अनदेखी अपेक्षा के खिलाफ धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।
बैठक में संघ के जिला सचिव अर्जुन महतो, सरपंच दिलीप केसरी, रतन कुमार , जयप्रकाश शाह, कृष्ण कुमार यादव, ब्रजेश कुमार, पंच अनुराधा देवी बंटी देवी,, रंजू देवी, मोहित कुमार, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने एकजुट का इजहार करते हुए कहा कि पंच सरपंचों के सम्मान के सवाल को लेकर आंदोलन तेज करेंगे, जब तक मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन को जारी रखेंगे।


