5 सितंबर को बिहार के सभी 534 प्रखंडों में बीडीओ सीओ के समक्ष पंच सरपंच संघ करेगी राजव्यापी धरना प्रदर्शन सभा - किरण देव यादव
आंदोलन की तैयारी व सफलता हेतु सभी प्रखंडों में की जाएगी श्रृंखलाबद्ध बैठक
11 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ सीओ को सौंपेगें ज्ञापन
खगड़िया।
पंच सरपंच संघ खगड़िया के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 5 सितंबर 2023 को 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत सभी 534 प्रखंडों में बीडीओ सीओ के समक्ष चरणबद्ध आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उक्त राज्यव्यापी आंदोलन प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के आह्वान पर किया जाएगा।
सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने अपने प्रखंड में पंच सरपंचों को सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, लंबित वेतन भुगतान करने, सम्मानजनक वेतन वृद्धि करने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, 2006 से सभी पंच को 1000 रुपए एवं सरपंच को 2000 रुपए मासिक पेंशन देने, रिक्त पदों पर जल्द चुनाव करने, न्याय मित्र न्याय सचिव चपरासी कंप्यूटर ऑपरेटर अमीन प्रहरी की बहाली करने, सुरक्षा हेतु लाइसेंसी हथियार सहज प्रक्रिया से निर्गत करने, सरकार एवं मंत्री के घोषणा अनुसार अधिकार देने सहित 11 सूत्री मांग के सवाल को लेकर धरना प्रदर्शन सभा किया जाएगा।
सभी प्रखंड अध्यक्ष मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ सीओ को ज्ञापन सौंपेंगे। श्री यादव ने कहा कि उक्त आंदोलन पंच सरपंच के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि आंदोलन की तैयारी व सफलता हेतु 28 अगस्त को अलौली खगड़िया मानसी में तथा 29 अगस्त को गोगरी परवत्ता एवं 30 अगस्त को चौथम बेलदौर प्रखंड में श्रृंखलाबद्ध बैठक होगी।


