राज्यव्यापी आंदोलन की अपार सफलता पर पंच सरपंचों को दिया वधाई साधुवाद

राज्यव्यापी आंदोलन की अपार सफलता पर पंच सरपंचों को दिया वधाई साधुवाद



सरकार मंत्री के महकमे में पंच सरपंच के हित में निर्णय लेने की सुगबुगाहट शुरू


अब ये दीवारें पर्दे की तरह हिलने लगी है, शर्त यह है कि बुनियाद हिलनी चाहिए - किरण देव यादव


मांगे पूरी नहीं होने पर 2 अक्टूबर से न्याय रथयात्रा निकालकर नवंबर माह में देंगे सामूहिक इस्तीफा


खगड़िया। 


बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने पूरे बिहार में ओएसडी आलोक कुमार का पुतला दहन, आदेश प्रति दहन, काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन धरना सभा आंदोलन की अपार सफलता पर सूबे के सभी सम्मानित पंच सरपंचों, प्रदेश कमेटी के साथियों, जिला अध्यक्षों, महासचिव सचिव संयोजकों को हार्दिक बधाई एवं साधुवाद दिया है। तथा पंच सरपंचों की भूमिका का तहे दिल से सराहना किया है।

श्री यादव ने कहा कि प्रदेश, जिला, प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने कड़ी मेहनत कर उमस भरी गर्मी, बारिश प्रतिकूल मौसम में भी बड़ी संख्या में सक्रिय भागीदारी देकर चट्टानी एकता एकजूटता प्रदर्शित कर सरकार प्रशासन के नौकरशाही, अफसर शाही, मनमानी, सौतेलापन, तुगलकी फरमान के खिलाफ जुझारु तरीके से आंदोलन को सफल बनायें, जिससे सरकार की नींद हराम होने लगी, कुर्सी हिलने लगी है। अब ये दीवारें पर्दे की तरह हिलने लगी है, शर्त यह है कि बुनियाद हिलनी चाहिए,,,,।

श्री यादव ने कि सरकार मंत्री का आश्वासन बयान जल्द ही हकीकत बनेगी, सरकार के महकमे में सरपंच हित में सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है।

अन्यथा सूबे बिहार में न्याय रथयात्रा निकाल कर नवंबर में सामूहिक इस्तीफा देंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.