पंचायती राज विभाग के ओएसडी आलोक कुमार का किया पुतला दहन, आदेश प्रति दहन, किया विरोध प्रदर्शन, जमकर लगाए नारे।
सरकार व पदाधिकारी तानाशाही नौकरशाही सौतेलापन तुगलकी फरमान जारी करना बंद करें, अन्यथा सरपंच संघ करेगा आर पार की लड़ाई तेज - किरण देव यादव।
2006 से पेंशन एवं सम्मानजनक वेतन जल्द दे, बयान बाजी नहीं घोषणा करें सरकार।
खगड़िया।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी आलोक कुमार के द्वारा वंशावली अधिकार कटौती करने , मनमानी, सौतेलापन, तानाशाही, नौकरशाही, तुगलकी फरमान के खिलाफ समाहरणालय के समक्ष काला बिल्ला लगाकर पुतला दहन एवं आदेश पत्र दहन किया गया, जिसका नेतृत्व बिहार प्रदेश पर सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
प्रदर्शन में पदाधिकारी एवं सरकार विरोधी तथा मांगों के बाबत जमकर नारे लगाए गए।
प्रदर्शन सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने करते हुए कहा कि पंच सरपंच को सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार दिया जाए, वहीं एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, लंबित 2 वर्षों का वेतन भुगतान करने, सम्मानजनक वेतन वृद्धि करने, सुरक्षा हेतु लाइसेंसी हथियार देने, रिक्त पदों पर बहाली करने, गाइडलाइन को धरातल पर लागू करने, 2006 से अब तक के पंच सरपंचों को 1000 से 2000 रुपए तक पेंशन देने तथा मंत्री से सहमति लिए बगैर वंशावली संबंधित आदेश जारी करने वाले आलोक कुमार पर कानूनी कार्रवाई बर्खास्त करने आदि मांग पंचायती राज मंत्री एवं मुख्यमंत्री से किया।
प्रदर्शन में महासचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, रविंद्र यादव, सचिव रतन राम शशिकांत पासवान, मीडिया प्रभारी मोहम्मद सुहेल, उपाध्यक्ष सिंधु प्रसाद कविंद्र सिंह सिंधु झा, सचिव अर्जुन महतो, संयुक्त सचिव शंकर राम, मोहम्मद हाशिम, रुदल पासवान, कृष्णा कुमार, कवि नंदन तिवारी, बिट्टू यादव, दिनेश कुमार, मनोज दास, डेजी देवी, संयुक्त सचिव प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष विनोद यादव, शोभा देवी, निर्मला देवी, मंजू देवी, दिनेश कुमार, गणेश रजक, अवधेश पासवान, मोहम्मद ताहिर हुसैन आदि ने ओएसडी को आड़े हाथों लेते हुए आक्रोश व्यक्त किया।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


