आशा फेसीलेटर का 32 वां दिन हड़ताल समाप्त, आंदोलन की हुई जीत, 2500 रुपए मासिक मिलेगा मानदेय - किरण देव यादव

आशा फेसीलेटर का 32 वां दिन हड़ताल समाप्त, आंदोलन की हुई जीत, 2500 रुपए मासिक मिलेगा मानदेय -  किरण देव यादव



आशा को दी बधाई, सरकार को दिया साधुवाद, किया हर्ष व्यक्त, बांटी मिठाईयां

खगड़िया।

बिहार प्रदेश आशा ममता फैसिलेटर के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव से सकारात्मक वार्ता के बाद आशा कार्यकर्ता का हड़ताल 32 वां दिन समाप्त करने की घोषणा की गई।
श्री यादव ने कहा कि आशा फेसीलेटर के जायज मांग को स्वीकृत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ढाई गुना वृद्धि कर मानदेय 2500 रुपए मासिक भुगतान किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा कि आशा कार्यकर्ता के एकता एकजूटता व आंदोलन की जीत हुई। श्री यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए आशा फेसीलेटर को बधाई दिया। तथा महागठबंधन की सरकार नीतीश तेजस्वी को साधुवाद दिया।
आशा कार्यकर्ता मनोजा देवी उषा देवी रेवा रानी शांति देवी नूतन देवी रूबी देवी रंजू देवी सुलेखा देवी प्रवीण देवी रंजना देवी अमेरिका देवी शांति देवी मधुबाला देवी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.