7 अगस्त को पटना में पंच सरपंच संघ का महाबैठक का होगा आयोजन, भाग लें, निर्णायक लड़ाई लड़ने की मूड में है सरपंच संघ - किरण देव यादव
खगड़िया।
बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगरिया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि 7 अगस्त 2023 को 10:30 बजे दिन से बिहार राज्य पंचायत परिषद सभागार, तारामंडल के उत्तर विद्यापति मार्ग 01 , पटना में पंच सरपंच संघ का राज्य स्तरीय बैठक होगी।
बैठक में वंशावली, दीवानी केस, एमएलसी चुनाव का वोटर , ग्राम कचहरी का सर्व सुविधा संपन्न करने, लंबित मानदेय भुगतान करने, सम्मानजनक वेतन वृद्धि करने, सुरक्षा हेतु लाइसेंसी हथियार निर्गत करने, पंच सरपंचों पर झूठा मुकदमा करने, हत्या एवं जानलेवा हमला करने, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अन्य अधिकार देने, 2006 से सरपंचों को कम से कम ₹1000 मासिक पेंशन तथा पंचों को ₹500 प्रति माह पेंशन देने आदि मुद्दों पर निर्णायक महाबैठक की जाएगी।
श्री यादव ने कहा कि संघ अब निर्णायक लड़ाई लड़ने की मूड में है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आमोद निराला, उपाध्यक्ष वशिष्ठ निषाद, संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर सहित प्रदेश कमेटी एवं सभी जिला अध्यक्ष संयोजक भाग लेंगे।


