पंच सरपंच संघ का समीक्षात्मक निर्णायक महाबैठक पंचायत परिषद पटना में आयोजित

पंच सरपंच संघ का समीक्षात्मक निर्णायक महाबैठक पंचायत परिषद पटना में आयोजित



पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम से मिलकर पंच सरपंच संघ ने सौंपा 11 सूत्री ज्ञापन

सामाजिक न्याय के साथ समाज का सर्वांगीण विकास करने को सरकार दृढ संकल्पित, ग्राम कचहरी के गाइडलाइन धरातल पर लागू होंगे - मुरारी गौतम

मंत्री से सहमति लिए बगैर विभागीय पदाधिकारी द्वारा वंशावली संबंधित निर्गत तुगलकी फरमान पर सरपंच संघ ने जताया आक्रोश

मांगे पूरी नहीं होने पर 2 अक्टूबर से सरपंच संघ पूरे बिहार में निकालेगी न्याय रथयात्रा, देंगे सामूहिक इस्तीफा - आमोद निराला

14 अगस्त को सभी जिलाधिकारी के समक्ष विभागीय पदाधिकारी आलोक कुमार का किया जाएगा पुतला दहन, काला बिल्ला लगाकर आदेश प्रति को जलाया जाएगा -  किरण देव यादव

पटना/खगड़िया।

बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ का राज्यस्तरीय समीक्षात्मक निर्णायक महा बैठक का आयोजन पंचायत परिषद भवन पटना में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला एवं मंच संचालन प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने किया।
महा बैठक को संघ के संरक्षक सह विधायक नीतू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
महा बैठक में पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सरपंच के माध्यम से निर्गत वंशावली को अमान्य करने वाली आदेश पर चर्चा करते हुए आड़े हाथों लिया एवं कड़ी निंदा किया। इसके विरोध में पंच सरपंच ने स्वाभिमान सम्मान अधिकार की लड़ाई को लेकर तथा सरकार के द्वारा सौतेलापन अनदेखी उपेक्षा लापरवाही के खिलाफ सामूहिक इस्तीफा देने पर जमकर चर्चा किया।
महा बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष खगड़िया किरण देव यादव , वशिष्ट निषाद,  राजेंद्र सिंह , मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, बांका जिला अध्यक्ष अमित सिंह, बेगूसराय जिला अध्यक्ष विजय सिंह, सहरसा जिला अध्यक्ष विनोद यादव लाल बहादुर शाह, वैशाली जिला अध्यक्ष इंजीनियर पप्पू यादव, पूर्णिया जिला अध्यक्ष मोहम्मद रहमान पप्पू, विधि सलाहकार अजय कुमार, गीतांजलि देवी सहित संरक्षक जय सिंह राठौर , चंपारण जिला अध्यक्ष मनीष पांडे, किशनगंज जिला अध्यक्ष  मो जफर आलम, नवादा विजय तिवारी, भागलपुर आशुतोष रंजीत, दरभंगा राजकुमार, औरंगाबाद पप्पू जी, कटिहार गांधीजी सहित बिहार के सभी जिला अध्यक्षों ने एकजुटता का इजहार करते हुए सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने, एमएलसी चुनाव का वोटर बनाने, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने, लंबित वेतन भुगतान करने, सम्मानजनक वेतन वृद्धि करने, सुरक्षा की गारंटी करने, सरपंचों पर की गई झूठा मुकदमा समाप्त करने, धमकी जानलेवा हमला हत्या पर रोक लगाने, आदि मांगों पर जमकर चर्चा किया।
तत्पश्चात पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के आवास पर मिलकर 20 सदस्यीय सरपंच प्रतिनिधि मंडल ने 11 सूत्री मांगों संबंधित स्मार पत्र सौंपा।
पंचायती राज मंत्री मुरारी गौतम ने कहा मंत्रालय के सहमति आदेश के बगैर विशेष कार्य पदाधिकारी आलोक कुमार ने वंशावली पंचायत सेवक के द्वारा बनाने का आदेश पारित किया है। किसी के आवेदन के आधार पर तथा मंत्रालय से सहमति लिये बगैर आदेश जारी करना गलत है। सरपंच द्वारा ही वंशावली बनाने की प्रक्रिया जारी रखने का आदेश जारी किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि मुखिया द्वारा विकासात्मक कार्य का समीक्षा सरपंच करेंगे। लंबित वेतन भुगतान करने एवं सम्मानजनक वेतन वृद्धि करने पर मंत्रालय सरकार जल्द ही विचार करेगी। ग्राम कचहरी के गाइडलाइन को अक्षरशः लागू की जाएगी। सरकार एवं मंत्रालय सामाजिक न्याय के साथ सामाजिक विकास धरातल पर लागू करने को दृढ़ संकल्पित है।
इधर, प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला के सहमति के आधार पर प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने पूरे बिहार में राज्यव्यापी आंदोलन के तहत विशेष कार्य पदाधिकारी आलोक कुमार के नौकरशाही अफसरशाही मनमानी तानाशाही के खिलाफ पुतला दहन करने एवं तुगलकी फरमान आदेश प्रति को सभी समाहरणालय के समक्ष 14 अगस्त 2023 को जलाने का निर्णय की घोषणा किया।
श्री यादव ने कहा कि विभागीय विशेष कार्य पदाधिकारी आलोक कुमार ने मनमाने तरीके से आदेश निकालकर सरकार को बदनाम करने की साजिश की है। उन्होंने मंत्रालय के सहमति लिये बगैर आदेश निकालने पर , सरपंचों को अपमानित करने पर पदाधिकारी आलोक कुमार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग मंत्री व मुख्यमंत्री से किया।
श्री यादव ने सुबे के सभी सरपंचों जिला अध्यक्ष से जिला मुख्यालय पर पुतला दहन एवं आदेश पत्र के प्रति को जलाने धरना प्रदर्शन सभा करने, आंदोलन को सफल करने का अपील किया।
प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पश्चिम चंपारण से न्याय रथयात्रा बिहार के सभी जिला में निकालने के बाद सरकार के अड़ियल रवैया संवेदनहीनता सौतेलापन अनदेखी उपेक्षा के खिलाफ सामूहिक इस्तीफा दिया जायेगा।
बैठक में पंचायत परिषद भवन के प्रबंध अध्यक्ष बिंदेश्वरी बाबू सहित कई अतिथियों को बुके पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

सामाजिक न्याय के साथ सामाजिक बुराई को समाप्त करने पर सशक्त पहल करेंगे सरपंच - प्रो, डॉ अमन कुमार

कार्यक्रम में चाणक्य लॉ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर अमन कुमार द्वारा पंच सरपंचों को समाज में व्याप्त बुराइयां चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बाल व्यापार, बाल हिंसा, उत्पीड़न, बाल मजदूरी, बाल शिक्षा अधिकार के सवाल पर प्रमंडल स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम पर चर्चा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.