Translate

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलौली हाई स्कूल फील्ड में कार्यक्रम का होगा आयोजन।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अलौली हाई स्कूल फील्ड में कार्यक्रम का होगा आयोजन।



"करे योग - रहे निरोग" नारों के साथ किया जाएगा योगाभ्यास - किरण देव यादव


अलौली, खगड़िया

देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन का बैठक नवयुवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली परिसर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
श्री यादव ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलौली हाई स्कूल के मैदान में "करें योग - रहें निरोग" नारों के साथ योग दिवस मनाया जाएगा।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में झांकी निकाली जाएगी एवं योग का महत्व विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तथा योग अभ्यास कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि योग दिवस मनाने हेतु तैयारी समिति का गठन किया गया जिसमें समाजसेवी किरण देव यादव, पतंजलि के प्रचारक जितेंद्र कुमार, लाल मुनी सदा, विष्णु देव यादव, अशर्फी यादव, जय-जय राम यादव , दानवीर यादव आदि को शामिल किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.