ट्रेन दुर्घटना में मृतक के परिजन को रेल अधिकारियों ने उनके घर जाकर दी अनुग्रह राशि

ट्रेन दुर्घटना में मृतक के परिजन को रेल अधिकारियों ने उनके घर जाकर दी अनुग्रह राशि।



साढ़े नौ लाख रुपए मृतक के परिजन अकाउंट में देने की हुई प्रक्रिया 


Arvind Verma


खगड़िया (बिहार)।


 मंडल प्रबंधक सोनपुर के आदेशानुसार निरीक्षक रेसुब पोस्ट खगड़िया अरविंद कुमार राम के साथ मुख्य वाणिज्य निरीक्षक खगड़िया कुमुद रंजन, एवं मंडल कल्याण निरीक्षक सोनपुर शंभू पासवान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साउथ ईस्टर्न रेल के खड़गपुर डिवीजन स्थित बहनगा बाजार स्टेशन पर विगत 02 जून 23 को हुई ट्रेन दुर्घटना में खगड़िया जिले के मोरकाही थानांतर्गत रसोक गांव के वार्ड नंबर 4 निवासी  ज्ञानदेव शर्मा उम्र लगभग 43 वर्ष पिता स्वर्गीय गेना तांती की मृत्यु का रेल मंत्रालय द्वारा की गई अनुग्रह राशि घोषणा को  देने हेतु उनके घर पहुंचे तथा उचित जांच पड़ताल के पश्चात मृतक के पत्नी रंजो देवी को त्वरित अनुग्रह राशि पचास हजार (50,000) रुपए नगद  दिया गया तथा नौ लाख पचास हजार,( 9,50,000) रूपये अकाउंट में पे करने हेतु प्रक्रिया की गईं है l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.