Translate

पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर अलौली रेलवे जंक्शन पर किया 200 वृक्षारोपण बीजारोपण

पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकालकर अलौली रेलवे जंक्शन पर किया 200 वृक्षारोपण बीजारोपण।



प्रदूषण को रोकने एवं मानव जीवन बचाने हेतु बृक्षारोपन अति आवश्यक -  किरण देव यादव




प्रदूषण से हो रही है विभिन्न प्रकार की बीमारी, पर्यावरण को बचाना हमारा दायित्व -  अमित कुमार 



अलौली खगड़िया। 



देश बचाओ अभियान एवं ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर अलौली के बैनर तले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर रेलवे जंक्शन अलौली परिसर में 200 पौधारोपण बीजारोपण किया गया, जिसका नेतृत्व देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव एवं कोचिंग सेंटर के संचालक अमित कुमार तथा  विकास कुमार ने किया।

रैली में छात्र छात्राओं ने पर्यावरण दिवस मनाना है, घर-घर पेड़ लगाना है, मानव जीवन बचाना है, एक वृक्ष सौ पुत्र समान, नारो को बुलंद किया।


बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने जल चक्र बचाने, जल स्रोत बचाने, नदियों को बचाने, एवं मानव जीवन को बचाने तथा प्रदूषण को रोकने हेतु पेड़ लगाने का आमजनों से आह्वान किया।

कोचिंग संचालक अमित कुमार ने दूषित पर्यावरण से होने वाली बीमारी एवं वृक्षारोपण के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार ने वृक्ष कटाई पर रोक लगाने एवं की गई वृक्षारोपण का संरक्षण करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में सुभाष कुमार, नंद किशोर, सरवन, सोनिया लक्ष्मी अंजलि पल्लवी छोटी सुमन विवेक बोलबम बॉबी बंसराज प्रिंस मिथुन राजीव धर्मेंद्र सोनू आदि ने वृक्षारोपण एवं जागरूकता रैली में सक्रिय भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.