मुरलीगंज के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना घोर निंदनीय

मुरलीगंज के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना घोर निंदनीय



अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी, आश्रितों को सुरक्षा मुआवजा देने एवं घटना की उच्च स्तरीय जांच किया जाए - किरण देव यादव


जनप्रतिनिधि सुरक्षा विशेष कानून बनाने की उठी मांग



खगड़िया। बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगरिया जिला अध्यक्ष एवं त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के जिला सह संयोजक किरण देव यादव ने मुरलीगंज प्रखंड के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना की घोर निंदा किया एवं आक्रोश व्यक्त किया। वहीं मुरलीगंज के एसपी थाना अध्यक्ष एवं सरकार की आड़े हाथों लेते हुए आक्रोश जताया है।

श्री यादव ने कहा कि आज अपराधी बेलगाम हो चुकी है। अपराधियों को पुलिस एवं कानून का भय कुछ भी नहीं रहा। तथाकथित पुलिस प्रशासन भ्रष्ट हो चुकी है। आए दिन मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की हत्या हो रही है। आखिर क्या कारण है कि जनप्रतिनिधियों की हत्या हो रही है? इसकी समीक्षा करने की जरूरत है।

श्री यादव ने बिहार सरकार नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव तथा डीजीपी से मांग किया है कि दोषी अपराधी पर जल्द कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाए तथा मृतक मुखिया के परिजनों की सुरक्षा की गारंटी हो एवं 20 लाख रुपए आश्रितों को मुआवजा दिया जाए एवं घटना की उच्च स्तरीय जांच किया जाए। जो भी दोषी अपराधी है उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए।

श्री यादव ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो पूरे बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ आंदोलन का बिगुल फूंकेगी जिसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा।

श्री यादव ने मृतक के मुखिया के आश्रितों के प्रति हार्दिक संवेदना सहानुभूति व्यक्त किया है।

श्री यादव ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा सम्मान सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देने की मांग किया।

श्री यादव ने सरकार से जनप्रतिनिधि सुरक्षा विशेष कानून बनाने की मांग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.