11 जून को कोशी कॉलेज सभागार में बहुजन संसद के आयोजन की तैयारी में जूटे सामाजिक न्याय के सिपाही

11 जून को कोशी कॉलेज सभागार में बहुजन संसद के आयोजन की तैयारी में जूटे सामाजिक न्याय के सिपाही



बहुजनों के भविष्य हेतु मील का पत्थर साबित होगा बहुजन संसद का आयोजन - किरण देव यादव


बहुजनों के दशा-दिशा, अधिकार-कर्तव्य विषय पर किया जाएगा गंभीर विमर्श



खगड़िया

सामाजिक न्याय आंदोलन के संयोजक सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि 11 जून 2023 को कोशी कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में बहुजन संसद का आयोजन किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम में दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर लक्ष्मण यादव, भागलपुर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर विलक्षण रविदास, राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने लेखक पत्रकार सिद्धार्थ रामू, कोशी कॉलेज के प्रोफेसर संजय मांझी, प्रोफेसर रमेश कुमार, प्रोफ़ेसर सरोज बैठा, सामाजिक न्याय आंदोलन के नेता रिंकू यादव, प्रीतम गौतम, पसमांदा महाज के नेता अली अनवर अंसारी सहित जिले के दर्जनों बहुजन चिंतक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक न्याय के पक्षधर एवं समान विचारधारा वाले विभिन्न जन संगठनों से जुड़े समाजसेवी, छात्र नौजवान, मजदूर किसान, शोषित पीड़ित वंचित गरीब एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी के बहुजन सहित 500 प्रतिनिधियों का भाग लेने की संभावना है।

श्री यादव ने कहा कि कार्यक्रम में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, एवं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा हेतु पुलिस बल की व्यवस्था करने के लिए जिलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को सूचनार्थ आवेदन दी गई है। वही कोशी कॉलेज ऑडिटोरियम आयोजन स्थल हेतु प्राचार्य मोहम्मद तौसीफ को भी आवेदन दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार हेतु पर्चा पोस्टर बैनर प्रकाशित की जा रही है। एवं माइकिंग करने का निर्णय लिया गया।

श्री यादव ने आम जनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने एवं बहुजन अधिकार की चर्चा करने का माहौल बनाने का अपील किया।

श्री यादव ने कहा कि आयोजन समिति के साथी स्वागत उपाध्यक्ष राकेश पासवान शास्त्री, श्यामसुंदर सत्यार्थी, सहसंयोजक डॉ कमल किशोर यादव, महासचिव मोनी पासवान, राजेश पासवान, स्वागत अध्यक्ष मक्खन शाह, मधुबाला, वेद प्रकाश, चंद्रशेखर मंडल, कालेश्वर ठाकुर, ईश्वर चंद भगत आदि तैयारी में जुटे हैं।

सामाजिक न्याय आंदोलन के संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि देश में व्याप्त फासीवाद, पूंजीवाद, संप्रदायवाद, मनुवाद, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण, बेरोजगारी, गैर बराबरी, विषमता, अपमान तथा जातीय जनगणना पर रोक लगाने के खिलाफ तथा बहुतजनों को सम्मान, समानता, अधिकार, बहुजन एकजुटता, दावेदारी हेतु बहुजन संसद का आयोजन किया जा रहा है।

श्री यादव ने कहा कि बहुजनों के भविष्य के लिए बहुजन संसद मील का पत्थर साबित होगा। एवं बहुजन संसद में गंभीर विमर्श चिंतन बहस कर बहुजन आंदोलन की दिशा एवं आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.