Translate

Begusarai:- रोड ऐक्सिडेंट में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

Begusarai:- रोड ऐक्सिडेंट में बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।



बेगूसराय में बाइक सवार दो युवक पोल से जा टकराया। इसमें बाइक पर सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर संजात पथ के पकरी गांव के पास घटी । दोनों युवक रिश्ते में ममेरा-फुफेरा भाई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुजफ्फरा निवासी कुंदन कुमार अपने फुफेरा भाई भगवानपुर थाना अंतर्गत कटहरिया निवासी चंदन कुमार के साथ बेगूसराय से मुजफ्फरा की ओर आ रहा था। इसी दौरान पकड़ी छतवन चौक के समीप दुग्ध समिति भवन के सामने बाइक एक वाहन में टकराने के बाद अनियंत्रित होकर बिजली की पोल से टकरा गई।

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए वीरपुर पीएचसी लाया गया। यहां दोनों युवक की गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेगूसराय भेज दिया गया। इसी दौरान रास्ते में ही कटहरिया निवासी चंदन कुमार ( 24 ) की मौत हो गई। मुजफ्फरा निवासी स्वर्गीय विनोद साह के पुत्र जख्मी कुंदन ( 23 ) की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर वीरपुर थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.