Translate

112 इमरजेंसी सेवा के पुलिसकर्मी हेतु चिलचिलाती धूप, आंधी तूफान, बारिश, हाड़ कंपा देने वाली ठंड के मद्देनजर शेड-कैंप का निर्माण करना अत्यंत जरूरी - किरण देव यादव

112 इमरजेंसी सेवा के पुलिसकर्मी हेतु चिलचिलाती धूप, आंधी तूफान, बारिश, हाड़ कंपा देने वाली ठंड के मद्देनजर शेड-कैंप का निर्माण करना अत्यंत जरूरी - किरण देव यादव



112 इमरजेंसी सेवा पुलिसकर्मी हेतु शेड कैंप का निर्माण, फर्नीचर की व्यवस्था करने का उठी मांग।


अलौली, खगड़िया


बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के खगड़िया जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने पुलिस अधीक्षक, आईजी, डीआईजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री महोदय से 112 इमरजेंसी सेवा पुलिसकर्मी हेतु निर्धारित स्थल पर शेड - कैंप का निर्माण करने का मांग किया है।

देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि "अहर्निश सेवामहे" के तर्ज पर "पुलिस आपके सहायता हेतु सदैव तत्पर" के उद्घोषणा के साथ 112 इमरजेंसी पुलिस सेवा 24 घंटा इमरजेंसी सेवा के पुलिसकर्मी देती है। अलौली सहित जिले के सभी 112 इमरजेंसी सेवा पुलिसकर्मी हेतु ठहराव एवं बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसके लिए शेड कैंप फर्नीचर की व्यवस्था करने की जरूरत है, ताकि आम जनों को इमरजेंसी सेवा देने में सहायक सिद्ध हो सके।

समाजसेवी किरण देवी यादव ने कहा कि चिलचिलाती धूप आंधी तूफान बारिश हाड़ कपा देने वाली ठंड में 112 इमरजेंसी सेवा पुलिसकर्मी को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। पुलिसकर्मी को इधर-उधर विभिन्न दुकान पर बैठने हेतु भटकने, छांव के तलाश में, बारिश ठंड से बचने हेतु भटकते हुए देखा जाता है जो मानवीय संवेदना को झकझोरती है।

श्री यादव ने मुख्यमंत्री डीजीपी एसपी महोदय से अलौली पुल के निकट सद्भावना चौक पर, अलौली खगरिया रोड में लचका के निकट सहित जिले के विभिन्न निर्धारित प्वाइंट स्थल पर शेड एवं कैंप का निर्माण करने की मांग किया है।

श्री यादव ने कहा कि इससे पूर्व ठंड के समय में पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट किया गया था किंतु आश्वासन ढाक के तीन पात साबित हुआ है जिससे परेशानी का सबब बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.