Translate

नदी घाटी मंच के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए किरण देव यादव, जल योद्धा अलंकरण व अंगवस्त्र से हुए सम्मानित, बधाइयां का लगा तांता

नदी घाटी मंच के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए किरण देव यादव, जल योद्धा अलंकरण व अंगवस्त्र से हुए सम्मानित, बधाइयां का लगा तांता



नर्मदा बचाओ आंदोलन के नेत्री मेधा पाटकर सहित देशभर के दर्जन भर जल योद्धा मध्यप्रदेश में किए गए सम्मानित


नदियों को अविरल बहने दो, प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना बंद करो, नारों को किया जाएगा बुलंद


नर्मदापुरम मध्यप्रदेश में एनएपीएम का मुद्दा आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन की अपार सफलता पर किया हर्ष आभार व्यक्त, दी बधाई साधुवाद 


मानव अस्तित्व एवं सभ्यता संस्कृति से जुड़ी जल जंगल जमीन नदी घाटी कुआं तालाब को बचाने हेतु हर संभव सशक्त संघर्ष व मजबूत पहल की जाएगी - किरण देव यादव


अलौली खगड़िया 




जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय एनपीएम के मुद्दा आधारित राष्ट्रीय सम्मेलन में नदी घाटी मंच का गठन किया गया, जिसमें 5 सदस्यीय किरण देव यादव, राजकुमार सिन्हा, इंद्रदेव यादव को राष्ट्रीय संयोजक के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई साधुवाद प्रबुद्ध जनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिया।

नदी घाटी मंच के नव चयनित राष्ट्रीय संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि मानव अस्तित्व एवं सभ्यता संस्कृति से जुड़े जल जंगल जमीन, नदी घाटी तालाब कुआं, जल स्रोत एवं जल चक्र को बचाने तथा अवैध बालू खनन पर रोक लगाने हेतु एवं मानवता समता न्याय नैतिकता को लेकर हर संभव सशक्त संघर्ष व मजबूत पहल किया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि नदियों को अविरल बहने दो, प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना बंद करो, बाढ़ का स्थाई समाधान करो, नारों को बुलंद किया जाएगा।

एनएपीएम के राष्ट्रीय सम्मेलन की अपार सफलता पर बधाई साधुवाद दिया तथा उत्कृष्ट योगदान देने एवं अग्रणी भूमिका निभाने हेतु मेधा पाटकर, सुरेखा, मुदिता, गीता मीणा, आराधना, मीरा संघमित्रा , प्रोफेसर उत्पल, प्रफुल्ल सामंतरा, राजकुमार सिन्हा, महेंद्र यादव, किरण देव यादव, अमूल्य निधि, कैलाश मीणा, कमला यादव, राजेंद्र गढ़वाल, प्रदीप चटर्जी, विद्युत, उमेश्वर, शरथ, रेहमत, मुकेश, दीपू , आरिफ, धर्मेंद्र संतोष आदि को जल योद्धा अलंकरण व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।



इधर, उपजाऊ भूमि बचाओ आंदोलन के डॉ कमल किशोर यादव, अधिवक्ता संघ के राजेंद्र यादव, देश बचाओ अभियान के उमेश ठाकुर, आरटीआई संघ के मनोज मिश्रा ज्ञान प्रकाश ईश्वरचंद्र भगत, महिला संगठन के राजो देवी बरसा रानी मधुबाला, मजदूर संगठन के धर्मेंद्र कुमार सुनील कुमार चंद्रजीत यादव, नाई संघ के पांडव ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार अरुण वर्मा, समाजसेवी प्रफुल्ल चंद्र घोष अमरीश यादव समाजवादी नेता गौतम गुप्ता, वकील प्राणेश कुमार, मिशन पत्रकार संघ के महासचिव चंद्रहास यादव आदि ने बधाइयां देते हुए कहा कि जल योद्धा अलंकरण से सम्मानित समाजसेवी किरण देव यादव के नेतृत्व में जल जंगल जमीन नदी घाटी पोखर कुआं का संरक्षण के सवाल पर संघर्ष तेज होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.