मुठभेड़ में ढेर हुआ बेगूसराय का कुख्यात अपराधी बटोहिया।

मुठभेड़ में ढेर हुआ बेगूसराय का कुख्यात अपराधी बटोहिया।


बेगूसराय में जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात अपराधी बटोहिया को ढेर कर दिया। मटिहानी थाना पुलिस व एसटीएफ के जवानों ने सिंघौल ओपी क्षेत्र के आकाशपुर रामदीरी मैं कुख्यात अपराधी बटोहिया को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने गई थी। पुलिस को देखकर बटोहिया जवानों पर गोलीबारी करते हुए भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बटोहिया मौके पर ही ढेर हो गया। वहीं लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बटोहिया को घर में बंद कर एनकाउंटर किया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया और पुलिस के साथ हाथापाई की।


दर्जनों कांड में था अभियुक्त

कुख्यात अपराधी पर भाजपा नेता सह आर्मी के पूर्व जवान विजय सिंह तथा उनके पुत्र की हत्या का आरोप था। साथ ही वह दर्जनों कांड का अभियुक्त था। मुठभेड़ के दौरान इसके दो अन्य साथियों को भी गोली लगी है। वही इस दौरान गोली लगने से 4 पुलिस कर्मी भी घायल हो गये हैं। पुलिस पिछले कई दिनों से बटोहिया की तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गांव में ही होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि अब यूपी की तर्ज पर बेगूसराय में भी पुलिस इस तरह की घटना को अंजाम दे रही है।

बटोहिया की पुरानी तस्वीर


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.