जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष का विदाई सह भव्य सम्मान समारोह आयोजित।

जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष का विदाई सह भव्य सम्मान समारोह आयोजित।



जिलाधिकारी को बूके पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र किया गया सम्मानित।



खगड़िया।


 जिस तन्मयता से आप सभी के सहयोग से खगड़िया में उत्कृष्ट योगदान देने का कार्य किया, उसी प्रकार से कृषि विभाग के निदेशक पद पर रहकर खगड़िया सहित पूरे बिहार के कृषि व्यवस्था में सभी लोगों के सहयोग से उत्कृष्ट कार्य करने का हरसंभव प्रयास करुंगा। आप खगरिया वासियों के स्नेह सहयोग सहभागिता कभी नहीं भुला पाऊंगा।



उक्त बातें जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष ने भाव विह्वल होकर खगड़िया के सभी जनों के सहयोग का सराहना प्रशंसा करते हुए साधुवाद आभार व्यक्त किये , कहा कि हम खगड़िया की इस यादगार क्षण को कभी नहीं भूल पाएंगे। श्री घोष ने आगे कहा कि खगड़िया से हमारा आत्मिक लगाव रहा है कृषि के क्षेत्र में केला मक्का दूध आधारित सरकार एवं आप लोगों के सहयोग से उल्लेखनीय कार्य करने का प्रयास करूंगा, जो फरकिया क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल , चुनाव, फरकिया क्षेत्र चुनौतीपूर्ण रहा, बावजूद इसके हम लोगों ने मिलकर बेहतर कार्य निष्पादन किए।



कार्यक्रम का आगाज अंतर्राष्ट्रीय गजल गायक धीरज कुमार के द्वारा माहौल के अनुसार गीत संगीत प्रस्तुत की गई जिसे तालियां बजाकर सराहा गया।

मंच संचालन बोलता खगरिया का चीफ ब्यूरो रविकांत चौरसिया, अभिषेक यादव व अनुभूति कुमारी ने किया।

कार्यक्रम को समाजसेवी नागेंद्र सिंह त्यागी, डॉक्टर विवेकानंद, मुखिया अनिल कुमार सिंह, इकबाल, वीरेंद्र कुमार झा, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार, सरपंच कुलदीप सिंह रणधीर यादव , प्रफुल्ल चंद्र घोष, अमरीश यादव, प्रिंस कुमार, एकलव्य के संचालक एवं छात्र गण, इशरत खातून तितली भारती, रेणु देवी, पत्रकार नंदू जी, गीता यादव, देवजी बृजेश कुमार राजा कुमार, सुमलेश यादव आदि ने जिलाधिकारी के कार्यों को भूरी भूरी प्रशंसा किया। उपस्थित सभी खगरिया वासियों ने बुके पुष्पमाला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

इधर, देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि जिला अधिकारी के स्थानांतरण से हर्ष एवं विषाद दोनों है। विषाद यह कि एक अच्छे जिलाधिकारी का स्थानांतरण हो गया। हर्ष यह कि पूरे बिहार में कृषि विभाग के निदेशक के तौर पर फरकिया सहित पूरे बिहार के किसान कृषि खेती की समस्या समाधान करने में और कृषि विकास करने में महती भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। श्री यादव ने कृषि विभाग के निदेशक डॉक्टर आलोक रंजन घोष का ध्यान किसान कृषि खेती की समस्या समाधान करने, किसान कृषि की विकास करने , अनाज का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने एवं कृषि मक्का दूध आधारित उद्योग निर्माण करने की दिशा में कार्य करने हेतु ध्यान आकृष्ट किया। श्री यादव ने डॉक्टर घोष के उज्जवल भविष्य, वेहतर स्वास्थ्य कुशलता की कामना किया। श्री यादव ने कहा कि जिलाधिकारी महोदय जिले में शिक्षा क्रांति, स्वास्थ्य क्रांति, हरित क्रांति, पर्यावरण क्रांति , पर्चा वितरण, समस्या समाधान, त्वरित कार्रवाई आदि क्षेत्र में बेहतरीन विकासात्मक कार्य के तहत नीति आयोग द्वारा आकंक्षा परियोजना के तहत दो बार सम्मानित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.