"संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ एवं हमारी भूमिका" विषयक विचार गोष्ठी का आयोजित।
डॉ आंबेडकर के रास्ते चल कर ही संविधान लोकतंत्र देश बचेगा - छत्रपति यादव
डॉक्टर अंबेडकर सच्चे अर्थों में भारत रत्न, संविधान निर्माता, समाज सुधारक, समता मानवता बंधुत्व का मसीहा थे - किरण देव यादव।
अलौली खगड़िया।
फरकिया मिशन, देश बचाओ अभियान, मिशन सुरक्षा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती श्री नवयुवक पुस्तकालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया गया। तथा डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे, संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ के नारे को बुलंद किया गया।
अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव के अध्यक्षता में संविधान लोकतंत्र देश की दशा एवं हमारी भूमिका, विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्री यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर सच्चे अर्थों में भारत रत्न, संविधान निर्माता, समतामूलक समाज निर्माण के पक्षधर, महान समाज सुधारक, सर्वजन मसीहा थे। कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो, के मूल मंत्र को धरातल पर उतारने की जरूरत है।
गोष्ठी का उद्घाटन सदर विधायक छत्रपति यादव ने करते हुए कहा कि संविधान को बचाकर-सुदृढ़ कर ही मजबूत लोकतंत्र एवं देश की दशा में सुधार लाई जा सकती है। इसके लिए डॉक्टर अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
कार्यक्रम में नागेंद्र विकल, भीखन यादव, जवाहर यादव दिनेश शाह, मिशन सुरक्षा परिषद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रहास यादव, दानवीर यादव, रामचंद्र यादव, पंकज यादव पप्पू यादव विष्णु देव यादव जितेंद्र कुमार अरविंद कुमार दिनेश पेंटर मोहम्मद इजराइल महेश्वर यादव बृजनंदन महतो पूकरी यादव विनोद राम पंकज यादव रंजीत कुमार नृपेंद्र यादव आदि ने डॉक्टर अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




