बहुरंग रंगमंडल की नवीनतम प्रस्तुति सुरेन्द्र वर्मा लिखित मरणोपरांत का मंचन चर्चित नाट्य.............
दिनांक 26.3.2023 को संध्या 7 बजे बहुरंग रंगमंडल की नवीनतम प्रस्तुति सुरेन्द्र वर्मा लिखित मरणोपरांत का मंचन चर्चित नाट्य निर्देशक मोहित मोहन के निर्देशन में आर. सी. पी. एस. ए. एम. कालेज के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वरंजन सिंह, अशोक सिंह, अनिल पतंग, हरिश हरिऔध, रविन्द्र मनोहर व संस्था के निदेशक अवध कुमार ठाकुर ने दिप प्रज्वलित कर किया। कलाकारों में रौनक पोद्दार व सूरज कुमार ने बेहतरिन अभिनय किया।
मरनोपरांत की कहानी स्त्री पुरूष संबंधों की सूक्ष्म पेचिदगि और आंतरिक कुंठाओं को प्रकट करता है। स्त्री पुरूष एवं प्रेमी के त्रिकोणीय संबंधो पर यह एक कड़ी टिप्पणी है। स्त्री को अपनी संपूर्णता की तलाश में एक गैर मर्द के साथ जुड़ना तथा एक एक्सीडेंट में उसकी मृत्यु और उसके बाद प्रेमी को दिये जाने वाले प्रेम निशानी पाकर पति और प्रेमी के बीच लंबी बातचीत कहानी का आधार है। मंच संचालन दिपक कुमार सिंह का था।


