श्रमिक अधिकार दिवस पर ग्रामीण श्रमिकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
खगड़िया
श्रम संसाधन विभाग द्वारा श्रम अधिकार दिवस पर ग्रामीण मजदूरों का प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम रेड क्रॉस खगड़िया के सभागार में किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन श्रम अधीक्षक उज्जवल पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मंच संचालन विनय कुमार सिंह ने किया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी प्रभात कुमार रंजन, आमोद कुमार, रंजीत कुमार ने सरकार द्वारा प्रदत 85 प्रकार के श्रमिकों को योजनाओं एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
श्रम अधीक्षक ने मजदूरों एवं यूनियन के नेताओं का समस्या समाधान करने, अपेक्षित सहयोग करने, ई श्रम पोर्टल से ऑनलाइन निबंधन करने पर बल दिया।
ऑल इंडिया मिशन ट्रेड यूनियन, ऐम्टू के अध्यक्ष सह सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष किरण देव यादव ने श्रमिक अधिकार दिवस की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी तथा श्रमेव जयते एवं दुनिया के मजदूरों एक हो, नारों को बुलंद किए। श्री यादव ने मजदूरों को निबंधन करने, निबंधित मजदूरों को निबंधन कार्ड निर्गत करने, एवं निबंधन कार्ड धारी को लाभांश राशि भुगतान करने, तथा न्यूनतम मजदूरी ₹500 करने एवं मजदूरों की समस्या समाधान करने तथा श्रमिकों को अधिकार देने, एवं श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित करने की मांग किया।
प्रशिक्षण शिविर को सामाजिक न्याय आंदोलन के राजनेता गौतम जी, देश बचाओ अभियान के महासचिव उमेश ठाकुर, अधिवक्ता डॉ कमल किशोर यादव रोशन चंद्रवंशी, कामगार यूनियन के अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन के सचिव सुनील कुमार , कास्ट कर्मी श्रमिक संगठन के महासचिव अनुज शर्मा, शंकर पासवान नरेश झा तेज नारायण यादव जयप्रकाश शाह अंगद यादव राजेंद्र राम आदि ने मजदूरों के संबंध में उद्गार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सबों ने एक स्वर में बाल मजदूरी पर रोक लगाने का संकल्प दोहराया। कहां की बाल मजदूरी सामाजिक अभिशाप है।


