सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जुबली हॉल,रिफाइनरी टाउनशिप में दो दिवसीय ताइक्वांडो खेल हुआ प्रारंभ।

सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जुबली हॉल,रिफाइनरी टाउनशिप में दो दिवसीय ताइक्वांडो खेल हुआ प्रारंभ। 



सहिष्णु व विनम्र बनाता है खेल - आर के झा,कार्यपालक निदेशक, आईओसी, बरौनी


खेल हमारे दिनचर्या को नियमित बनाती है । यह  इंसान को सहिष्णु व विनम्र बनाती है । राज्यसभा सांसद डा राकेश सिन्हा का खेल प्रतिभाओ को तलाशने का यह प्रयास अभूतपूर्व है । बरौनी रिफाइनरी जिले मे खेलो के समग्र विकास मे सकारात्मक सहयोग करती रहेगी - उपरोक्त बाते बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक सह रिफाइनरी प्रमुख आर के झा ने सांसद खेल महोत्सव- 2023 के तहत जिलास्तरीय ताइक्वांडो खेल के उद्घाटन के मौके पर कही । इस अवसर पर उन्होने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नयी नयी प्रतिभाऐ उभर कर सामने आएगी ।


बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक ( तकनीकी ) सत्यप्रकाश ने कहा कि खेल से यश , सम्मान, लोकप्रियता व धन की प्राप्ति होती है , खेल से अब रोजगार भी मिलने लगा है । उन्होने इस आयोजन को दूरगामी सोच वाला बताया साथ ही साथ उन्होने राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के इस सार्थक पहल की प्रशंसा की । 


जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव रजनीश रंजन ने अपने संबोधन मे कहा कि ताइक्वांडो खेल , बेगूसराय मे काफी लोकप्रिय है । जिले के खिलाडी , राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ मे अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते रहे है । बरौनी रिफाइनरी के सहयोग से जिले की खेल प्रतिभा नित्य नयी सफलता का इतिहास लिख रही है । 


कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल ने कहा कि कल्याण केंद्र, खेल आयोजन से लेकर जिले के प्रतिभाओ को संवारने का कार्य करती रहेगी । 


इस प्रतियोगिता का आयोजन बरौनी रिफाइनरी स्थित जुबली हाॅल मे किया जा रहा है । इस समारोह मे बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक ( मानव संसाधन) तरूण कुमार बिशई, बरौनी रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक ( संविदा एवं सामग्री ) सह कल्याण केंद्र अध्यक्ष डा प्रशान्त राउत , क्रीडा भारती के जिला सचिव रणधीर कुमार, ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव नन्दु कुमार , रौशन कुमार, सुरेन्द्र किशोरी,राष्ट्रीय रेफ़री सुजीत कुमार,जिला कोच मणिकांत,कोच मो. फुरकान,मनोज स्वर्णकार,जय शंकर चौधरी,श्याम किशोर सिंह, श्याम कुमार समेत काफी गणमान्य उपस्थित थे । आगत अतिथियो का स्वागत खेल महोत्सव के संयोजक नवीन कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि शंभू कुमार ने किया जबकि मंच संचालन कल्याण केंद्र उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने किया । दो दिवसीय इस प्रतियोगिता मे जिले के विभिन्न क्लबो के 300 खिलाडी हिस्सा ले रहे है । मालूम हो कि सांसद खेल महोत्सव- 2023 के अंतर्गत खो खो , फूटबाॅल, वाॅलीवाल, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो समेत छः खेलो का आयोजन हो रहा है । 

प्रथम दिन ताइक्वांडो प्रतियेगिता का परिणाम  इस प्रकार रहा कैडेट बालिका वर्ग के 41 किलो ग्राम वजन मे तन्नु कुमारी (बच्चों की पाठशाला) स्वर्ण पदक, स्वीटी कुमारी (बलिया) रजत, सोनाली कुमारी (राज क्लब) कांस्य, कुमारी संध्या (आइडियल क्लब) कांस्य,  44 किलो ग्राम वजन छवि (बिहट) स्वर्ण पदक, भार्गवी भारद्वाज (ग्रीन लेंड) रजत , श्रेया (बरौनी), जिया कुमारी (कल्याण केन्द्र ) कांस्य पदक ,   44 किलो ग्राम वजन सुप्रिया कुमारी (बलिया) स्वर्ण पदक, वैष्णवी कुमारी(राज क्लब) रजत,अनुष्का पंडित (एसएस टाइगर),प्राची कुमारी (कल्याण केन्द्र) कांस्य ,  51 किलो ग्राम वजन चाहत प्रिया भारती (राज क्लब) स्वर्ण पदक,शाकमभरी पांडेय (कल्याण केन्द्र) रजत ,अन्नू कुमारी (बच्चो की पाठशाला) कांस्य ,  59 किलो ग्राम वजन संस्कृति जयसवाल (माउंट लिट्रा) स्वर्ण पदक,  ओभर 59 किलो ग्राम वजन आशी शांडिल्य (कल्याण केन्द्र) स्वर्ण पदक, 29 किलो ग्राम वजन स्मीता कुमारी (बलिया) स्वर्ण पदक, वंदना कुमारी (बलिया) रजत, सोनी कुमारी (ग्रीन लैंड) कांस्य पदक, 33 किलो ग्राम वजन प्रिया कुमारी (बच्चो की पाठशाला) स्वर्ण पदक, अंजलि कुमारी (बरौनी), रोशनी कुमारी (बलिया) कांस्य ,  37 किलो ग्राम वजन पायल कुमारी(बच्चो की पाठशाला) स्वर्ण पदक, स्वेता कुमारी (जीवन शक्ति तेघरा) रजत , सानवी सिमरन (बरौनी) कांस्य पदक जीती ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.