सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने एक साथ पांच सड़कों का उद्घाटन और दो सड़कों का शिलान्यास कर होली पूर्व दिया सौगात

सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने एक साथ पांच सड़कों का उद्घाटन और दो सड़कों का शिलान्यास कर होली पूर्व दिया सौगात 



सड़क निर्माण से गांवों का वजूद बढ़ा -  मंजू देवी, ज़िप अध्यक्ष 


ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल के कर्मियों व ठोकेदारों को सांसद ने किया धन्यवाद



Indu Prabha


उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना स्कीम का सबसे बड़ा फायदा गांवों को हो रहा है, जहां छोटे किसान शहरों से सीधे जुड़ सकेंगे और अपनी फसल बेच पाएंगे।

इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार के कुछ अवसर भी सृजित होते हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आप अपने गांव की सड़क भी सही करा सकते हैं। उक्त बातें, मधेपुरा के सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने सात सड़कों में दो सड़कों का शिलान्यास और पांच सड़कों का उद्घाटन करने के बाद स्थानीय कला भवन में आयोजित "समर्पण समारोह" में उपस्थित जन समूहों को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा होली पर्व के पूर्व आम जनता के लिए पक्की सड़कों को समर्पित कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। इस कार्य को अंजाम दिलाने में मधेपुरा की ज़िला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी की भी अहम भूमिका रही है। सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने इंजीनियर से लेकर ठिकेदारों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने निर्धारित समय से पूर्व ही सड़कों का निर्माण करने में मुस्तैदी दिखाई। मौके पर उपस्थित ज़िला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी ने कहा सड़क निर्माण होने से गांवों का वजूद भी बढ़ गया। कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा सांसद महोदय द्वारा जिन सड़कों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया उसमें ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार से रजनी प्रसाद चौक तक (16.79 किलोमीटर) तथा उदाकिशुनगंज के लक्ष्मीपुर कुमारपुर से नजौरा रोड (7.95 किलोमीटर) का शिलान्यास तथा उद्घाटित पांच सड़कों में ग्वालपाड़ा प्रखंड के मगरजा गंज से गोरियाहडी टपरा भाया छात्र मोड़ (6.68 किलोमीटर), बिशनपुर ताराराही पहटा गंगीरा पथ (5.01 किलोमीटर), चौसा प्रखंड के धनेशपुर से पुरैनी (7.99किलोमीटर), पुरैनी प्रखंड के  पुरैनी एस एच से करमन (5.52 किलोमीटर) तथा पुरैनी से सपरदाह (6.82 किलोमीटर) तक की सड़कें शामिल हैं। मंच संचालन कर रहे बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा 

भारत सरकार ने 25 दिसंबर 2000 को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का प्रमुख उद्देश्‍य ग्रामीण इलाकों में 500 या इससे अधिक आबादी वाले (पहाड़ी और रेगिस्‍तानी क्षेत्रों में 250 लोगों की आबादी वाले गांव) सड़क-संपर्क से वंचित गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना है। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, उदाकिशुनगंज द्वारा आयोजित समारोह में कार्यपलक अभियंता प्रवीण कुमार सिंहा ने बुके देकर सांसद, ज़िला परिषद अध्यक्षा मंजू देवी तथा अन्य को सम्मानित किया जबकि पूर्व कैशियर अशोक कुमार वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालक डॉ अरविन्द वर्मा (चेयरमैन, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया), खगड़िया ने स्वरचित लोक गीत " भैया, किसनमा हो, एमपी साहेब सौगात देलकै हो... .. " गाकर श्रोताओं का मन मुग्ध कर लिया। सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने उपस्थित जन समूहों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। समारोह में उपस्थित प्रमुख लोगों में सांसद प्रतिनिधि बिजेंद्र यादव, कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता मुरलीधर यादव, अनन्त कुमार, मनोज कुमार, कनीय अभियंता अजीत कुमार देव, पूर्व कैशियर अशोक कुमार वर्मा, कैशियर संजय कुमार, अकाउंट्स मैनेजर सीता राम मिश्रा, दिवाकर कुमार, पवन कुमार, विकास कुमार, राजेश कुमार, मुमताज, प्रेमी, नबकांत, अरविन्द कुमार जे पी मंडल, अमित कुमार तथा कौशल किशोर सिंह आदि।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.