मानवाधिकार कार्यकर्ता दिवंगत संजय सिंह का द्वितीय पुण्यतिथि मनाया।
23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु का शहादत दिवस मनाने का लिया निर्णय।
पत्रकार निर्मल कुमार एवं सुमन झा के साथ हुई घटना की "ऐम्पा" ने किया घोर निंदा, दोषी पर कार्रवाई करने की किया मांग।
खगड़िया
देश बचाओ अभियान एवं मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के तत्वाधान में समाजसेवी स्मृति शेष संजय सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 2 मिनट का मौन रखकर तथा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तथा संजय सिंह अमर रहे, नारे को बुलंद किया गया।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव , उपाध्यक्ष डॉ कमल किशोर यादव, मधुबाला, महासचिव उमेश ठाकुर, सचिव धर्मेंद्र कुमार, अरविंद सिंह , सुनील कुमार, रामजी ठाकुर, चंद्रजीत यादव, शंकर पासवान, विनय ठाकुर, बालकृष्ण कुमार आदि ने कहा कि दिवंगत संजय सिंह सच्चे अर्थों में सामाजिक राजनीतिक चिंतक, बेबाक ओजस्वी वक्ता , जिंदादिल इंसान थे। उन्होंने शोषित पीड़ित वंचित अल्पसंख्यक गरीबों के समस्या समाधान हेतु एवं मानवाधिकार की सुरक्षा के सवाल को लेकर देश बचाओ अभियान, मानवाधिकार संगठन एवं एवं एनसीपी से जुड़कर जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे।
बैठक में 23 मार्च 2023 के शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु का शहादत दिवस मनाने एवं प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
बैठक में ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन, ऐम्पा के संरक्षक संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने पत्रकार निर्मल कुमार पर जानलेवा हमला एवं पत्रकार सुमन झा के साथ पुलिस द्वारा अपमानित करने की घोर निंदा किया गया तथा दोषी पर कार्रवाई करने की मांग किया।


