शहीद-ए-आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का शहादत 92 वीं दिवस एवं समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया का 113 वीं जयंती मनाया
देश की सूनी सड़कों पर आवारा होते सरकार के खिलाफ भगत सिंह के रास्ते लोहिया के वास्ते आंदोलन तेज करने की जरूरत - किरण देव यादव
अलौली खगड़िया।
समाजिक संगठन देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले अलौली में शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु का 92 वीं शहादत दिवस मनाया गया। तथा समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया के 113 वीं जयंती के अवसर पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित की गई। इस अवसर पर इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा कोटि-कोटि नमन याद किया गया। उक्त कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, नारों को बुलंद किया गया।
इस अवसर पर भाकपा माले के जिला संयोजक सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव सच्चे अर्थों में महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी देशभक्त थे। श्री यादव ने आज के युवाओं से देश संविधान लोकतंत्र इंद्रधनुषी तहजीब बचाने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलकर शिक्षा रोजगार और अधिकार के सवाल को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देवी यादव ने कहा कि आज डॉ राम मनोहर लोहिया का कथन , जब सड़कें सुनी हो तो संसद आवारा हो जाती है, सार्थक हो रही है। आज इसके खिलाफ रोटी कपड़ा मकान शिक्षा स्वास्थ्य दवा रोजगार एवं देश की स्थिति के सवाल को लेकर सड़कों पर जुझारू आंदोलन की जरूरत है।
कार्यक्रम में मिशन से जुड़े कुमार यादव अश्वनी, सरविंद यादव अरुण यादव लल्लन यादव गिरीश यादव विजय यादव कुंदन कुमार संजय यादव फूलों कुमार बनारसी यादव वरुण कुमार नयन कुमार आदि ने शहीद-ए-आजम के बताए रास्ते पर चलने एवं सामाजिक कार्य करने का लिया।


