12 मार्च को रविंद्र भवन में आहूत 'बहुजन संसद" को सफल करने हेतु 3 मार्च को खगड़िया में होगी बैठक - किरण देव यादव

12 मार्च को रविंद्र भवन में आहूत 'बहुजन संसद" को सफल करने हेतु 3 मार्च को खगड़िया में होगी बैठक - किरण देव यादव



सामाजिक न्याय आंदोलन के नेता रिंकू यादव, गौतम कुमार सहित जिले के कई नेता लेंगे भाग


खगड़िया 



देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय आंदोलन एवं पसमांदा मुस्लिम महाज के बैनर तले 12 मार्च 2023 को रविंद्र भवन पटना में बहुजन संसद सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

उक्त सम्मेलन को ऐतिहासिक सफल करने एवं खगरिया से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु तैयारी के मद्देनजर 3 3 2023 को 11बजे दिन में लक्ष्मी सिनेमा कंपलेक्स में बैठक किया जाएगा। बैठक में राज्य नेतृत्व के साथी रिंकू यादव एवं गौतम कुमार भाग लेंगे।

अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि देश में व्याप्त पूंजीवाद फासीवाद मनुवाद संप्रदायवाद के खिलाफ बहुजन भागीदारी दावेदारी हिस्सेदारी बराबरी एवं एकजुटता आंदोलन की आवाज को बुलंद करना हम सबका सामाजिक, राजनीतिक कर्तव्य एवं समय की मांग है। 

श्री यादव ने बहुजन संसद को सफल करने हेतु अधिकाधिक संख्या में बहुजन संसद एवं बैठक में भाग लेने का आह्वान किया।

बैठक में सतीश आनंद उमेश ठाकुर नरेश दास वेद प्रकाश कमल किशोर यादव राजो देवी वर्षा रानी इशरत खातून तितली भारती पांडव ठाकुर आदि भाग लेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.