कुल की रस्म ए रिवाज के साथ उर्स मेले का भव्य आयोजन, हुई सफल समापन, सभी ने मांगी अमन-चैन की दुआ।

कुल की रस्म ए रिवाज के साथ उर्स मेले का भव्य आयोजन, हुई सफल समापन, सभी ने मांगी अमन-चैन की दुआ।



खगड़िया ( अलौली )


 सहसी पंचायत के जोगिया गांव में स्थित मरकजी खानकाह फरीदिया जोगिया शरीफ में सुफी संत धर्म गुरू हजरत सैयदना हुजूर महमूद शाह फरीदी रहमतुल्लाह अलैह व हजरत सैयदना हुजूर तैय्यब अली शाह फरीदी रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सलाना 121 वां उर्स ए पाक सोमवार से धुम धाम से शुरू हुआ। खानकाह व दरगाह को रंग बिरंगे बल्ब व फुलो से सजाया गया।

इस उर्स मुबारक की अध्यक्षता खानकाह के सज्जादा नशीन हजरत बाबू सईदैन फरीदी ने की।

उर्स मुबारक में हिंदुस्तान भर के उलमा व नात खा हजरात ने शिरकत की।

जिस में जदयू के पूर्व विधान पार्षद हजरत मौलाना गुलाम रसूल बलियावी साहब ने शिरकत की ।

खानकाह फरीदिया ने दहेज मुक्त शादी व शराब नहीं पीने की दी सलाह

बीते रात मरकजी खानकाह फरीदिया जोगिया शरीफ में तशरीफ लाए मौलानाओं ने अपने समाज के युवाओं को दहेज और शराब से तौबा करने की नसीहत दी।

उर्स मुबारक में मुख्य रूप से पधारे एदार ए शरीया पटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद हजरत मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने कहा के हम सबको समाज को दहेज प्रथा को तोबाकर और शराब मुक्त बनाना है ।

समाजिक कुरीतियों को त्याग कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है । तब जाकर राष्ट्र उन्नति की राह पर जायेगा ।

बलियावी की तकरीर को सुनकर जोगिया शरीफ के सैकड़ों युवाओं ने उनके बताए मार्ग पर अपने जीवन को प्रशस्त करने का संकल्प दोहराया ।

 मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने युवाओं को समाज सुधार में आगे आकर यहां से देश को एक अच्छा संदेश देने को अपील किया ।

उर्स मुबारक के आखिरी दिन अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा। गांव की गलियां रात भर गुलजार रहीं। अंतिम दिन धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।

खानकाह के नायव सज्जादा नशीं हजरत बाबू सकलैन फरीदी की कयादत में सुबह में कुरान खानी व मगरीब की नमाज के बाद खानकाही झंडा फहरा कर उर्स ए पाक का आगाजा किया गया।

 उसके बाद दरगाह के सामने जलसा का भी आयोजन हुआ। उसके बाद खानकाह स्थित हुजूर महमूद शाह फरीदी रहमतुल्लाह अलैह एवं हुजूर सैयदना तैय्यब अली शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ पर चादरपोशी गुल पोशी फुल पोशी व नियाज फ़ातिहा के बाद लंगर व शिरणी बांटा गया ।.देर रात तक जलसा जारी रहा।

मंगलवार को सुबह में सात बजे मजार के अंदर कुरान खानी होई। उसके बाद शाम में कव्वाली की भी महफिल सजी ,जिसमे हिंदुस्तान के मशहूर फनकार कौव्वाल हाजी तस्लीम आरिफ खान साहब U,P तशरीफ लाए थे

खानकाह फरीदिया के हजरत बाबू मोहम्मद सिबतैन फरीदी ने बताया कि उर्स के अवसर पर सहसी पंचायत के सरपंच सिराज साहब एवं अतिउल्लाह फोटवेयर एवं जायरीनों द्वारा एलाश चौक से चादर जुलूस निकाली गई। जो मुखतलीफ राहों से गुजरती हुई शाम 4 बजे तक बाबा के मजार पर पहुंची। जहां दुआखानी कर मजार पर चादर चढ़ाई गई। जिसमें जोगिया सहित दूर-दराज के सैकड़ों जायरिनों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा की मजार पर दुआखानी कर चादर पोशी की गई। जायरिनों ने मजार पर माथा टेक परिवार सहित अमन-चमन की सलामती की कामना की। इसके साथ ही बाबा का लंगर भी चला। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने प्रसाद रुपी भोजन ग्रहण किया। 

और मुख्य अतिथि के तौर पर खगड़िया लोकसभा के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर और अलौली विधानसभा के एमएलए रामवृक्ष सदा जी तशरीफ लाए थे । उन्होंने कहा कि बाबा के दरगाह पर श्रद्धा और आस्था के साथ जो भी श्रद्धालु माथा टेकते हैं उनकी झोलियां भर जाती हैं। उनका दामन खाली नहीं जाता, उनकी मन्नत पूरी होती है।इनके दरबार से मायूस हो कर कोई नहीं जाता। यूं तो सुफी संतो साधुओं के पास जात पात नस्ल व धर्म का कोई बंधन नहीं होता है। श्रद्धा के साथ जो भी इन लोगों के दरबार पर हाजरी लगाते हैं उनकी वे जरुर सुनते हैं। 

उर्स में खास कर के अलौली थाना प्रभारी बहुत ही अहम भूमिका रहा ।

अपने से उन्होंने पूरे मेले की जिम्मेदारी संभाले हुए थे खानकाह फरीदिया ने लोगो ने पुलिस अधिकारी शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर मोहम्मद इसराइल मोहम्मद तंजील मोहम्मद सोहेल मोहम्मद तसलीम आदि की भूमिका सराहनीय रहा।

बाबा के मजार ए अकदस एकता के एक अनूठी मिसाल है ।

इधर बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने उर्स मेले के पुनीत अवसर पर मुबारकबाद दिया तथा समाज व देश में आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द इंद्रधनुषी तहजीब बनाए रखने की अपील किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.