सांसद खेल महोत्सव में रतनपुर,पसपुरा,बीहट तथा भगवानपुर और बछवाड़ा की टीम विजयी।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता की आयोजन तिथि घोषित की गई।
माननीय राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा की के द्वारा बेगूसराय जिले में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव 2023 के अंतर्गत मध्य विद्यालय रतनपुर के मैदान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नाइस स्पोर्ट्स क्लब रतनपुर की टीम ने बेस्ट ऑफ़ थ्री के फाइनल मुकाबले में पनहास की टीम को 2-1 से पराजित कर जिला स्तरीय मुक़ाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में रतनपुर की टीम के खिलाड़ियों ने सर्विस,डिफेंस तथा शानदार अटैक का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में रतनपुर ने रामदीरी की टीम को 2-0 तथा पनहास ने रतौली की टीम को 2- 1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैच के रेफरी पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी अनिल कुमार,रंजन कुमार,बिपिन कुमार,पंकज कुमार तथा बुलबुल कुमारी थे।
शिव मंदिर मैदान पसपुरा में खेले गए कबड्डी के फाइनल मुकाबले में पसपुरा की टीम ने अयोध्याबारी की टीम को 47 -26 से हराया। इससे पूर्व पसपुरा की टीम ने रतनपुर की टीम को तथा अयोध्याबारी की टीम ने रतनपुर की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बेस्ट रेडर का खिताब सुमित कुमार तथा बेस्ट डिफेंडर का खिताब प्रिंस कुमार को दिया गया। मैच के रेफरी राजीव कुमार, कृष्ण कुमार,शिवम कुमारअभिनव कुमार,सौरव कुमार तथा प्रवीण कुमार थे।
रेलवे मैदान बछवाड़ा में खेले गए फुटबॉल मैच में भगवानपुर की टीम ने एपीएसएम बरौनी की टीम को 2-0 गोल से हराया वहीं बछवाड़ा की टीम ने आरकेसी बरौनी की टीम को 1-0 से हराया। बछवाड़ा तथा भगवानपुर की टीम अगले चक्र में प्रवेश कर गई। मैच के रेफरी अमन कुमार,मुन्ना कुमार,चिरंजीव ठाकुर थे।
महात्मा गांधी उच्च विद्यालय के मैदान में खेले गए बॉलीवॉल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में स्टूडेंट क्लब बीहट की टीम ने नवभारत क्लब बीहट की टीम को 3- 1 सेट से हराकर फाइनल जीता। मैच के रेफरी रंजित कुमार,अजय कुमार थे।
सभी खेलों के विजयी टीम को ट्राफी तथा मेडल से पुरुस्कृत किया गया। बेस्ट प्लेयर का खिताब स्टूडेंट क्लब के खिलाड़ी सत्यम को दिया गया।
इस अवसर पर बीहट नगर परिषद के उपाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार,पुर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा नेता सुनील सिंह,वशिष्ठ सिंह,रामशंकर सिंह कस्यप, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह,क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री रणधीर कुमार,कृष्ण कुमार,दीपक कुमार,राजीव कुमार, अभिजीत कुमार,रौशन कुमार सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।
सांसद प्रतिनिधि श्री संभू कुमार ने कहा की खेल महोत्सव के अंतर्गत एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तिथि की घोषणा बैठक के पश्चात आज तय की गई है जिले के पांचों अनुमंडलों में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन में 100 मीटर,200 मीटर,400 मीटर,800 मीटर तथा 1500 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप तथा गोला फेंक की प्रतियोगिता होगी।
3 मार्च को सकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान में बखरी अनुमंडल की प्रतियोगिता होगी।
3 मार्च को ही जयमंगला उच्च विद्यालय के मैदान में मंझौल अनुमंडल की प्रतियोगिता होगी।
4 मार्च 2023 को बलिया अनुमंडल का अयोजन चमरिया मैदान बलिया में आयोजित होगी।
5 मार्च 2023 को तेघरा अनुमंडल की प्रतियोगिता प्रखंड मैदान भगवानपुर में आयोजित होगा।
6 मार्च 2023 बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय अनुमंडल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगा।
उपरोक्त तिथि के अनुसार सभी मैदानों में एथलेटिक्स खेल का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा जहां 15 से 25 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृत आरक्षी उपाधीक्षक सुनील सिंह ने कहा की मटिहानी उच्च विद्यालय के मैदान में दिनांक 2 से 3 मार्च को कबड्डी तथा फुटबॉल की प्रतियोगिता होगी। वहीं बलिया के चमरिया मैदान में 4 मार्च को फुटबॉल प्रतियोगिता तथा 4 से 5 मार्च को मध्य विद्यालय पचवीर के मैदान में कबड्डी तथा वॉलीबॉल की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।






