धन निरंकारी मिशन ने नदी एवं घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
समाज सेवा ही परम धर्म एवं नारायण पूजा - महेश्वर ब्रजनंदन
उत्कृष्ट सराहनीय कार्य के मद्देनजर सेवादारों को पंच सरपंच संघ करेगी सम्मानित - किरण देव यादव
अलौली
आजादी के 75 वां अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत धन निरंकारी मिशन के हरदेव सिंह महाराज के 69 वां जयंती पर नदी एवं घाट का सफाई अभियान पूरे देश में चलाया गया।
इस क्रम में अलौली ब्लॉक चौक निकट अवस्थित छठ घाट एवं बागमती नदी की साफ सफाई अभियान धन निरंकार मिशन के सेवादारों द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व अलौली प्रखंड मुखी महेश्वर प्रसाद यादव, ब्रजनंदन सिंह ने किया।
स्वच्छता अभियान में केवल कुमार, आयुष, राजेंद्र यादव, मणिभूषण कुमार, रामनारायण यादव, संजय यादव, केदार पासवान, सुरेंद्र सिंह, गणेशी सिंह, मीरा देवी, सविता, कविता, अड़हूला, पिंकू, मीणा, जायसवाल, सुमित्रा देवी, रामबली, पवन आदि ने भाग लिया ।
मुखी महेश्वर प्रसाद यादव, बृजनंदन महतो ने कहा कि सेवा ही धर्म एवं नारायण पूजा है, सेवक ही नारायण है। मिशन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा एवं मानव कल्याण कार्य है।
इधर, सामाजिक संगठन फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि अलौली नगर पंचायत के लिए निरंकारी मिशन का स्वच्छता अभियान एक नसीहत है। उन्होंने कहा कि सीढीनुमा छठ घाट का निर्माण करने एवं नगर पंचायत एवं विभिन्न सभी पंचायत राज क्षेत्र के तालाब कुआं नदी का सफाई अभियान सरजमीनी स्तर पर करने, तथा कुआं तालाब को जीर्णोद्धार करने की मांग जिलाधिकारी से किया।
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष के किरण देव यादव ने जिलाधिकारी से हर चौक चौराहे मोड़ पर वार्ड में कूड़ेदान बॉक्स उपलब्ध कराने, नाला एवं हर सड़क गली का सफाई कराने, सभी सफाई कर्मी को सफाई यंत्र कुदाल फावड़ा जूता दस्ताना ड्रेस मास्क सीटी उपलब्ध कराने की मांग किया।
श्री यादव ने निरंकारी मिशन के सेवादारों को तथा रक्त दान वीरों को सम्मानित करने की मांग किया।
समाजसेवी किरण देव यादव ने सभी सेवादारों के जनहित कार्य की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि सेवादारों को पंच सरपंच संघ सम्मानित करेगी।

