डॉ काशी प्रसाद जायसवाल पर आधारित स्मारिका का हुआ विमोचन

डॉ काशी प्रसाद जायसवाल पर आधारित स्मारिका का हुआ विमोचन 



रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर कलाकरों को मिला आशीर्वाद


Indu Prabha


प्रयाग राज। 



महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ काशी प्रसाद जायसवाल के सम्मान में प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन जायसवाल क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंचासिन पदाधिकारियों ने किया । चर्तुथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें रंगारंग गीत, संगीत व नृत्य की प्रस्तुति को देख कलाकारों को दिल से आशीर्वाद दिया। कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी। सनद रहे, जायसवाल क्लब के मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल, संरक्षक, मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल तथा पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल हैं जबकि संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं मनोज जायसवाल। दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से सदस्यगण शरीक हुए। विचारों का हुआ मंथन।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.