महान देशभक्त शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद का शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

महान देशभक्त शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद का शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि



देश आजादी संविधान लोकतंत्र एकता अखंडता संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने का लिया संकल्प - किरण देव यादव


अलौली खगड़िया बिहार


 देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के तत्वाधान में शहीद चन्द्रशेखर आजाद का शहादत दिवस श्री नवयुवक पुस्तकालय में मनाया गया।

इस अवसर पर चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा कोटि-कोटि नमन किया एवं शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, शहीद आजाद अमर रहे, नारों को बुलंद किया।

अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि शहीद चन्द्रशेखर सच्चे अर्थों में महान देशभक्त एवं आजाद थे।

कार्यक्रम में दानवीर यादव, महेंद्र सिंह, अमित कुमार, विष्णु देव यादव, बिपिन ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, मुकेश शर्मा, शंकर ठाकुर आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.