बेगूसराय:- तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में पहुंचे भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा और गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लू बाबू।
बेगूसराय के रमजानपुर में गंगा ग्लोबल बीएड कॉलेज में गंगा सम्रग का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में भारत सरकार के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा और गंगा समग्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लू बाबू पहुंचे। गंगा को निर्मल बनाने के लिए आयोजित इस सम्मेलन में 8 राज्यों के करीब 600 प्रतिनिधि हिस्सा लिए।समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गंगा को अविरल और निर्मल बनाने में केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा की साथ ही अध्यात्म और वेद पर राजनीतिक हमले को लेकर विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि गंगा मां हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे अध्यात्म पर महापुरुषों पर रामायण गीता पर प्रहार किया जा रहा है। वेद स्थानों पर जो भारत के इतिहास में गौरव प्राप्त है, ऐसे सारे धार्मिक स्थलों सब पर प्रहार किया जा रहा है। प्रहार के दो रास्ते हैं एक रास्ता राजनीति से ही बनकर आया है। भारत की विचारधारा पर कांग्रेस आरजेडी सपा जैसी पार्टियां सत्ता के लिए पद और पैसा के लिए हमला कर रही है।सरकार का विरोध करना एक प्रकार से नियम हो गया है।सनातन विचार पर लगातार हमला कर इसे पराजित करना चाहती है। ऋषि-मुनियों ने विवेकानंद संतों ने भविष्यवाणी की थी भारत को विश्व गुरु बनाना है इस विश्वास के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।भारत के लिए सौभाग्य है सनातन विचारधारा की बुनियाद पर सत्ता संभालते हुए सनातन को भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक सफलतापूर्वक निभाते रहेंगे।हमलोग भारत को विश्व गुरु बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमको राजनीतिक गतिविधियों पर भी ध्यान रखना होगा। हमारे विचारों को संस्कृति और सभ्यता को गौरव को आगे बढ़ाने वाला मजबूत करने वाला कौन-कौन विचार हैं जो भारत के सत्ता को साधने के लिए सुख नहीं, भारत की सत्ता को भारत के लोगों के लिए भारत के संस्कृति के लिए साधन के रूप में उपयोग करें। उस विचारधारा वाले को संघ विचारधारा है,ऐसी व्यवस्था को आगे बढ़ाना है।


