शहीद जगदेव प्रसाद का 100 वां जयंती जन्मशताब्दी समारोह पूर्वक मनाया गया।

शहीद जगदेव प्रसाद का 100 वां जयंती जन्मशताब्दी समारोह पूर्वक मनाया गया।



शहीद जगदेव प्रसाद सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय के महान योद्धा, सामाजिक सांस्कृतिक क्रांति के अग्रदूत, सामाजिक सांस्कृतिक बदलाव के पुरोधा, शोषित पीड़ित दलित वंचित गरीब बहुजन के मुख्य आवाज, मसीहा व बिहार के लेनिन थे - किरण देव यादव


"100 में 90 प्रतिशत शोषित, 90 भाग हमारा" जगदेव बाबू का कथन आज भी प्रसांगिक, इसके लिए संघर्ष की जरूरत - किरण देव यादव


खगड़िया 


फरकिया मिशन देश बचाओ अभियान के तत्वाधान में बाबू जगदेव प्रसाद का 100 वां जयंती जन्मशताब्दी समारोह मनाया गया।

इस अवसर पर इनके प्रतिमा पर तैल चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि कर समर्पित कर कोटि-कोटि नमन व याद किया गया। तथा बाबू जगदेव प्रसाद अमर रहे, "शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे" नारों को बुलंद किया गया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सह पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद सच्चे अर्थों में सामाजिक न्याय के योद्धा, बहुजन सामाजिक सांस्कृतिक क्रांति के अग्रदूत, शोषित पीड़ित दलित बहुजन के आवाज-मसीहा, एवं बिहार के लेनिन थे। इनका जन्म जहानाबाद में 2 फरवरी 1922 को हुआ। तथा 5 सितंबर 1974 को बोधगया जिले के कुर्था में एक सार्वजनिक सभा में भाषण देने के क्रम में सामंती अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने पर शहीद हो गए। उनकी शहादत कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने आजीवन शोषित पीड़ित वंचित गरीब बहुजन के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने अंधविश्वास भेदभाव मनुवाद पाखंडवाद सामंतवाद, सामंती जमींदारी के खिलाफ अनवरत संघर्ष किए। 

पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि वे बिहार के लेनिन थे, उनका कथन "100 में 90 शोषित हैं, 90 भाग हमारा है", जो आज भी प्रसांगिक है। इसके लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में मनोज कुमार राजेंद्र यादव धर्मेंद्र कुमार अर्जुन महतो मो फरीदी दिनेश शाह सुनील कुमार मोहम्मद सुहेल संतोष कुमार महेश्वर यादव ब्रजनंदन सिंह आदि ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.