मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर फरकिया के उद्धार हेतु डीएम घोष ने बाईक चलाकर पूल निर्माण हेतु किये स्थलीय जांच

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर फरकिया के उद्धार हेतु डीएम घोष ने बाईक चलाकर पूल निर्माण हेतु किये स्थलीय जांच



अलौली गढ घाट कोसी नदी पर पुल निर्माण होने की जगी आस, पूर्व में भी व समाधान यात्रा में भी सौंपा गया था ज्ञापन



बिगत 33 वर्षों से फरकिया मिशन ने किया अनवरत आंदोलन, चिरलंबित मांग जल्द पूरा हो - किरण देव यादव


पूर्व विधायक पूनम देवी यादव एवं रामवृक्ष सदा भी विधानसभा में उठा चुके हैं सवाल


अलौली



बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि विगत दिनों समाधान यात्रा के तहत अलौली आगमन पर तथा उससे पूर्व भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अलौली गढ घाट पर पुल निर्माण करने एवं अलौली हाई स्कूल फील्ड को स्टेडियम बनाने तथा अलौली प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने एवं कचनाभित्ता पर 200 एकड़ सरकारी जमीन पर एम्स हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज खोलने की मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया था। उसी आलोक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष ने आज अलौली गढ घाट , कोसी नदी, कचनाभित्ता का स्थलीय निरीक्षण किए। खुद मोटरसाइकिल चलाकर हेलमेट पहने क्षेत्र का भ्रमण किए।

श्री यादव ने बताया कि डीएम घोष से मोबाइल से वार्ता कर कहा कि अलौली गढ घाट कोसी नदी पर पुल बनाना अति आवश्यक है। उपयुक्त स्थल है। चुंकि उक्त स्थल के निकट पश्चिम अलौली रेलवे जंक्शन तथा पूरब कचनाभित्ता सुखासन निकट कमला नदी पर पुल निर्माण हो रही है। उससे पूरब सहरसा जिला का बख्तियारपुर है। वहां तक ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नजरी नक्शा सड़क निर्माण हेतु मास्टर प्लान बनी हुई है। तथा अलौली गढ घाट ऐतिहासिक स्थल है। कई बार ना डूबने से मौत हुई हुई है । नाव दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सरकारी जमीन एवं सड़क भी है। गढ़ घाट पर पुल बनने से लाखों की आबादी लाभान्वित होंगे। पांच जिला की आबादी से जुड़ाव होगा। दरभंगा समस्तीपुर बेगूसराय से सहरसा की दूरी काफी कम हो जाएगी। इसलिए अलौली गढ घाट पर ही पुल निर्माण करना काफी उपयुक्त होगा, अन्यत्र घाट दूसरे स्थल पर नहीं। चुंकी उक्त सवाल को लेकर सामाजिक संगठन फरकिया मिशन अनवरत आंदोलन किए हैं। यहां तक कि जल सत्याग्रह अनशन आंदोलन भी हुआ। अलौली विधायक रामवृक्ष सदा एवं पूर्व विधायक पूनम देवी यादव भी विधानसभा में सवाल उठाए हैं।

जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के स्थलीय जांच से पुल निर्माण की आशा की किरण जगी है उम्मीद ही नहीं यकीन है कि जिलाधिकारी महोदय अलौली गढ घाट पर पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। फरकिया वासियों में हर्ष व्याप्त है। खुशी की लहर दौड़ी है। विश्वास है : अकबर के शासन काल के राजस्व मंत्री राजा टोडरमल द्वारा अपने शासन क्षेत्र से अलग किया " फरक एरिया " फरकिया क्षेत्र विकास के मानचित्र पर आगे बढ़ेंगे। डीएम साहब अपने कलम से फरकिया का तस्वीर एवं फरकिया वासियों का तकदीर बदलेंगे।

समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि फरकिया के उद्धारक जिला अधिकारी घोष जी का कदम फरकिया के क्षेत्र पर पहली बार पड़ी है जो फरकिया के सर्वांगीण विकास के लिए शुभ संकेत है।

जिलाधिकारी के खरकिया आगमन पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से रामपुर पंचायत के मुखिया राजकिशोर यादव अमित कुमार विकास यादव पूर्व मुखिया प्रदीप मंडल दानवीर यादव दिनेश शाह आदि उपस्थित थे। सैकड़ों लोगों ने अलौली गढ घाट पर जल्द पुल निर्माण करने की गुहार लगाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.