मुखिया का हत्या की निरंतर घटना घोर निंदनीय, मुखिया की सुरक्षा की गारंटी हो - किरण देव यादव

मुखिया का हत्या की निरंतर घटना घोर निंदनीय, मुखिया की सुरक्षा की गारंटी हो - किरण देव यादव



बेगूसराय जिले के नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत परना पंचायत के मुखिया वीरेंद्र कुमार शर्मा का अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।

त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के खगरिया जिला के सहसंयोजक सह पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने घटना की घोर निंदा किया है। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच करने, आश्रितों की सुरक्षा एवं 10 लाख रुपए मुआवजा देने, नौकरी देना तथा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी करने एवं पूरे राज्य में हो रहे मुखिया की हत्या की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री, तेजस्वी यादव एवं बेगूसराय जिला प्रशासन से किया है।

श्री यादव ने पूरे बिहार के मुखिया संघ सरपंच संघ को एकजुट होकर त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि महासंघ बनाने एवं निरंतर हो रहे घटना पर रोक लगाने के लिए आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.