जीवन एवं मौत से जूझ रही शिक्षिका सह कवयित्री स्वराक्षी स्वरा को सुधि लेने वाला कोई नहीं, आर्थिक सहयोग की सख्त जरूरत - किरण देव यादव।

जीवन एवं मौत से जूझ रही शिक्षिका सह कवयित्री स्वराक्षी स्वरा को सुधि लेने वाला कोई नहीं, आर्थिक सहयोग की सख्त जरूरत - किरण देव यादव।



काव्य नवरत्न सम्मान 2022 से सम्मानित होगी स्वराक्षी स्वरा, बधाईयां का लगा तांता


सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष किरण देव यादव ने दिया बधाई, जल्द स्वस्थ होने की कामना,  सहयोग का किया अपील, जिलाधिकारी से आर्थिक मदद करने की किया मांग।



खगड़िया


बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने बताया कि खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के निवासी गोगरी प्रखंड में शिक्षिका पद पर कार्यरत एवं विभिन्न सम्मान से सम्मानित सुप्रसिद्ध कवयित्री स्वराक्षी स्वरा विगत महीनों से जीवन एवं मौत से जूझ रहे हैं। जिसका सुधि लेने वाला कोई नहीं, उनकी नजरें टकटकी लगाए किसी मददगार मसीहा को तलाश रही है, विभाग का भी अपेक्षित सहयोग मयस्सर नहीं हुआ।

श्री यादव ने कहा कि विगत महीने विभागीय शिक्षा परियोजना के तीन दिवसीय  प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेकर वापस लौटने के क्रम में मुसरीघरारी के निकट 2 कोच की आमने-सामने टक्कर में सवार स्वरा गंभीर रूप से घायल होकर काया केयर बेगूसराय में आईसीयू में विगत महीनों से भर्ती रही। विगत महीनों से जीवन मौत की लंबी संघर्ष के बाद अपने आवास पर स्टेच्यू बनी पड़ी है। छाती की 4-5 हड्डी टूटने के बाद उठ बैठ नहीं सकती है। सांस लेने की समस्या बनी हुई है। हालांकि खतरे से बाहर है किंतु चिंताजनक नाजुक हालात से गुजर रही है। जो गंभीर विषाद की बात है किंतु इसी बीच हर्ष की बात यह है कि ज्ञानोत्कर्ष अकादमी एवं शोध केंद्र भारत के द्वारा खगड़िया की बेटी सुप्रसिद्ध कवयित्री स्वराक्षी स्वरा को काव्य नवरत्न विभूति सम्मान 2022 से 12 जनवरी 2023 को सम्मानित किया जाएगा। उक्त सम्मान सूची में शामिल होने पर जिले के दर्जनों साहित्यसेवी साहित्य प्रेमी ने बधाइयां दी है।

समाजसेवी किरण देव यादव ने कवयित्री स्वरा को जिलाधिकारी से आर्थिक मदद करने की मांग किया है। वहीं आम जनों से आर्थिक सहयोग करने की अपील किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.