सिवान के महाराजगंज में हिंदुस्तान के पत्रकार राजेश अनल पर अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना घोर निंदनीय, चिन्हित कर अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द हो बेहतर इलाज हेतु मुआवजा मिले- किरण देव यादव

सिवान के महाराजगंज में हिंदुस्तान के पत्रकार राजेश अनल पर अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना घोर निंदनीय, चिन्हित कर अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द हो बेहतर इलाज हेतु मुआवजा मिले-  किरण देव यादव



खगड़िया


अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संरक्षक संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव एवं महासचिव चंद्रहास यादव ने सिवान जिले के महाराजगंज के हिंदुस्तान के पत्रकार राजेश अनल को अज्ञात अपराधी द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारने की घटना का घोर निंदा किया तथा अपराधियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी करने, पत्रकार के परिजन को सुरक्षा देने, बेहतर इलाज की व्यवस्था करने हेतु आर्थिक मदद करने, देश में हो रहे पत्रकारों पर जानलेवा हमला हत्या की घटनाओं पर रोक लगाने, पत्रकारों को सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने आदि की मांग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, डीजीपी, सिवान जिला अधिकारी, एसपी से किया है। श्री यादव ने कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला घोर निंदनीय एवं कायराना हमला है। बिहार सहित पूरे देश में विधि व्यवस्था चरमरा गई है। आम जनों सहित पत्रकारों की निरंतर हत्या हो रही है। अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम दे रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों पर जल्द अंकुश लगे, अन्यथा मिशन पत्रकार संघ आंदोलन चलाने को विवश होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.