देवी दुर्गा माता का जागरण, भजन-संकीर्तन हेतु काशी के पंडित दिव्यांश दूबे का हुआ आगमन

देवी दुर्गा माता का जागरण, भजन-संकीर्तन हेतु काशी के पंडित दिव्यांश दूबे का हुआ आगमन 



पटना, नवगछिया, गोपालपुर, समस्तीपुर तथा बेगुसराय से पहुंचे भक्तजन


देवी जागरण में सुबह से शाम तक चलता रहेगा धार्मिक कार्यक्रम - गुरु अलख



Arvind Verma


खगड़िया। 

देवी दुर्गा माता के जागरण कार्यक्रम को सफ़ल बनाने हेतु काशी (वाराणसी) के पंडित दिव्यांश दूबे का भी आगमन हो चुका है। इसके पूर्व चतरा, हजारीबाग से पंडित धीरेन्द्र शर्मा आकर पूजा पाठ प्रारंभ कर चुके हैं। बेगुसराय से भी भजन गायक अरविंद पाठक भी अपनी टीम के साथ भजन संकीर्तन हेतु पधार चुके हैं। समाहरणालय के सामने अवस्थित गुरु अलख आश्रम परिसर में बने दुर्गा मंदिर की अष्टदाश भुजेश्वरी माता देवी दुर्गा को वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा पाठ, भजन, संकिर्तन, कुंवारी कन्याओं का भोज तथा महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा और देवी माता दुर्गा का पट आम लोगों के दर्शनार्थ व पूजनार्थ खोल दिया जाएगा। 



उक्त बातें, विंध्याचल (यूपी) से पधारे अलख आश्रम के संस्थापक गुरु अलख ने मीडिया से कही। आगे उन्होंने कहा भक्तजनों के आने का सिलसिला जारी है। कार्यकर्ताओं के बीच कार्यों का बंटवारा किया जा चुका है। हर कार्यकर्त्ता भक्ति भाव से अपने अपने कार्यों का संपादन मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं। गुरु अलख ने ज़िले वासियों से अपील किया कि देवी जागरण कार्यक्रमों में भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। विंध्याचल (यूपी) माता प्रमिला का भी आगमन हो चुका है। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में जुटे हैं मनीष कुमार, प्रियंका कुमारी, सितारा कुमारी, डॉ अरविन्द वर्मा, विजय कुमार सिंह, प्रियंका चौधरी, राज कुमार चौधरी, प्रकाश यादव, चंदा कुमारी, सुमन रजक तथा चन्द्रशेखर मंडल आदि।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.