भारत जोड़ो यात्रा का "देश बचाओ अभियान" की ओर से हार्दिक स्वागत अभिनंदन एवं भरपूर समर्थन - किरण देव यादव
"साझी शहादत साझी विरासत" का भारत देश किसी के व्यक्तिगत जागीर नहीं - किरण देव यादव
धार्मिक उन्माद मिटाओ, नफरत तोड़ो, भारत जोड़ो, आपसी प्रेम भाईचारा सामाजिक सौहार्द्र बनाओ, तभी देश विश्व गुरु बनेगा - किरण देव यादव
भारत जोड़ो यात्रा देश के समकालीन राजनीतिक परिस्थिति में सराहनीय कदम, अधिक संख्या में भाग लेने का किया अपील
खगड़िया
देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा का देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन हार्दिक स्वागत अभिनंदन एवं पूरजोर समर्थन करती है।
श्री यादव ने कहा कि जिले में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव, सदर विधायक छत्रपति यादव, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान देश के समकालीन राजनीतिक परिस्थिति में सराहनीय कदम है।
देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि आज देश में धार्मिक उन्माद नफरत महंगाई भ्रष्टाचार निजी करण बेरोजगारी पेट्रोल डीजल गैस का मूल्य वृद्धि किसान मजदूर छात्र नौजवान महिलाओं की समस्या व्याप्त है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार के फासीवादी हिटलरशाही सोच एवं घोर जनविरोधी नीति के कारण देश, संविधान, लोकतंत्र, आजादी, एकता, अखंडता, संप्रभुता खतरे में है। देश को पूंजीवादी साम्राज्यवादी देश के हाथों गुलामी की ओर पूर्णतह धकेल दिया गया है। देश को आर एस एस . भाजपा नीत सरकार हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई बौद्ध पारसी जैन धर्म एवं जाति के नाम पर समाज को बांटा जा रहा है। एवं बिकी हुई मीडिया सरकार के इशारे पर मुर्गा लड़ा रही है। विकृत मानसिकता का परिचायक आर एस एस, भाजपाई संत साधु सांसद विधायक मंत्री अनर्गल बयान देकर देश में विद्वेष हिंसा नफरत उन्माद फैला रही है। समाजसेवी किरण देव यादव ने कहा कि हमारा "देश साझी शहादत साझी विरासत"का देश है। इस देश की आजादी की लड़ाई में अशफाक उल्ला भगत सिंह सुखदेव राजगुरु खुदीराम बोस उधम सिंह चंद्रशेखर आजाद बटुकेश्वर दत्त मदन धींगरा आदि ने सभी जाति धर्म के लोगों ने शहादत दी है। भारत देश किसी व्यक्तिगत लोगों की जागीर नहीं है। मुट्ठी भर विकृत लोग भारत जैसे विश्व में सबसे बड़े संवैधानिक लोकतांत्रिक देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की नापाक इरादे को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा। भारत की इंद्रधनुषी गंगा जमुना तहजीब, आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द बनाए रखना ही हम सबका परम कर्तव्य , सबसे बड़ा इंसानियत का धर्म है। आज हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई जैसे नारा को बुलंद करने की जरूरत है। त्याग बलिदान निस्वार्थ स्वच्छ राजनीति एवं सबका साथ सबका विकास से ही देश विश्व गुरु बनेगा।
समाजसेवी किरण देव यादव ने मजदूर किसान छात्र नौजवान महिलाएं आम जनों से अधिकाधिक संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने तथा भारत जोड़ो कंसर्ट कार्यक्रम में अनुपमा यादव एवं नेहा सिंह राठौर म्यूजिकल कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल करने का आह्वान किया।
श्री यादव ने कहा कि म्यूजिकल कार्यक्रम के माध्यम से देश की हालात दुर्दशा कूटनीति महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी निजीकरण गरीबी उन्माद एवं व्याप्त नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद एवं आंदोलन का आगाज किया जाएगा।


