नेपाल में विमान हादसा, 67 की मौत लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले पहाड़ी से टकराया, 5 भारतीय समेत 72 लोग थे सवार।

नेपाल में विमान हादसा, 67 की मौत लैंडिंग से 10 सेकेंड पहले पहाड़ी से टकराया, 5 भारतीय समेत 72 लोग थे सवार।




नेपाल में अहले सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया। इससे प्लेन में आग लग गई और वह खाई में जा गिरा। पोखरा के जिला अधिकारी टेक बहादुर केसी ने बताया कि अब तक विमान के मलबे से 67 शव निकाले जा चुके हैं। हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि हादसे में कोई भी नहीं बचा। विमान में पांच भारतीय यात्री भी सवार थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.