राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 75 वां शहादत दिवस मनाया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 75 वां शहादत दिवस मनाया गया।



गांधीजी सच्चे अर्थों में सत्य अहिंसा शांति करुणा स्वच्छता स्वतंत्रता के प्रतिमूर्ति थे - किरण देव यादव


अलौली खगड़िया


 देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन के बैनर तले महात्मा गांधी के 75 वां शहादत दिवस के अवसर पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा कोटि-कोटि नमन किया गया।

कार्यक्रम में अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि गांधीजी के शहादत कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि गांधीजी सच्चे अर्थों में सत्य अहिंसा शांति करुणा स्वच्छता स्वतंत्रता के प्रतिमूर्ति व उपासक थे।

श्री यादव ने कहा कि आज देश में व्याप्त धार्मिक उन्माद एवं नफरत को मिटाने हेतु गांधी जी के बताए रास्ते पर चलने तथा उनके "करो और मरो" मारो को बुलंद करने की जरूरत है।

कार्यक्रम में रामचंद्र यादव राजेंद्र मंडल मन्नू यादव पांडव यादव नरेश सिंह प्रवीण कुमार पंकज कुमार पप्पू यादव अतरदेव ठाकुर मीरा देवी रंजीत कुमार यादव आदि ने भाग लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.