बेगूसराय:- फुलवरिया थाना क्षेत्र के एनएच 28 बगराहा चौक के समीप चार चक्के के वाहन के ठोकर से बुरी तरह से घायल।
बीते दिन फुलवरिया थाना क्षेत्र के एनएच 28 बगराहा चौक से गुटका खाकर अपने मोटरसाइकिल नंबर बी आर09 05259 मोटरसाइकिल पर सवार होने के क्रम में तेघरा की ओर से आ रही चार चक्के का वाहन जिसका नंबर- बीआर,10 ए एच 4014 ने तेघङा की ओर से आकर बुरी तरह से ठोकर मार दी, जिससे वर्तमान में आलापुर निवासी लगभग 33-34 वर्षीय सुजीत कुमार, मास्टर के नाम से प्रसिद्ध बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके आगे में बिहार सरकार एस डी ओ जल संसाधन विभाग एक बोर्ड पर लिखा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार चार चक्के के वाहन का लोगों ने घायल सुजीत को उठाकर इलाज हेतु निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। जबकि सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घंटों घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। घायल सुजीत का पैहिला घर मधुरापुर बताया जाता है, और आलापुर में अपना ननिहाल होने के कारण वहीं पर नया घर बनाकर रहता है। जबकि चार चक्के वाहन के लोगों ने युवक को लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर उतार कर चार चक्का वाहन लेकर फरार हो गया और फुलवरिया थाना पुलिस हाथ मलते रह गई।

