झारखंड - मौसम विभाग का अलर्ट : 5 जनवरी के बाद और बढेगी ठंड
झारखंड के मौसम में लगातार उतार चढाव देखने को मिल रहा है. अचानक प्रदेशभर के तकरीबन सभी जिलों में कोहरे का असर है. ऐसे में मौसम विभाग की माने, तो 5 जनवरी के बाद झारखंड में ठंड बढेगी. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार मौसम बदलाव देखा जा रहा है.
अगले तीन तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे. इससे ठंड बढ़ेगी. तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है. तापमान में तीन से चार डिग्री उतार चढ़ाव दर्ज हो सकता है. दिन में कोहरे की वजह से धूप कम निकलेगा, इसे दिन में भी ठंड रहेगी.


