पंच सरपंच संघ एवं देश बचाओ अभियान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 126 वां जयंती धूमधाम से मनाया

पंच सरपंच संघ एवं देश बचाओ अभियान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 126 वां जयंती धूमधाम से मनाया



सुभाष चंद्र बोस सच्चे अर्थों में स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी व नेता जी थे - किरण देव यादव



खगड़िया


 बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ एवं देश बचाओ अभियान के संयुक्त बैनर तले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 126 वां जयंती मधुरानी विवाह भवन में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि दिया एवं कोटि-कोटि नमन व याद किया गया। तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, समाजवाद जिंदाबाद, साम्राज्यवाद पूंजीवाद संप्रदायवाद मुर्दाबाद के नारे को बुलंद किया गया।

तत्पश्चात *"नेताजी का सपना एवं आज का भारत" विषयक विचार गोष्ठी* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष सह देश बचाओ अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी एवं सच्चे अर्थों में नेताजी थे, जिन्होंने गुलाम भारत को आजाद करने हेतु "आजाद हिंद फौज" का गठन कर "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" नारों को बुलंद किये।

श्री यादव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का सपना था शोषणविहीन, वर्गविहीन, धर्मविहीन, जातिविहीन समतामूलक समाज का निर्माण हो तथा सामाजिक आर्थिक राजनीतिक बौद्धिक रूप से सर्वांगीण विकास हो, सबल समृद्ध सुदृढ़ हो। इसके लिए देश में व्याप्त मंहगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण, बेरोजगारी, गरीबी, संप्रदायीकरण, धार्मिक उन्माद, नफरत, असहिष्णुता, जातिवाद, लिंगभेद, के खिलाफ आंदोलन तेज हो, ताकि देश में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, सद्भाव, सामाजिक सौहार्द, इंद्रधनुषी तहजीब कायम रहे।

कार्यक्रम में समाजसेवी प्रफुल्ल चंद्र घोष, मुखिया संघ के महासचिव मक्खन शाह, कर्मचारी नेता चंद्रशेखर मंडल, वार्ड संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार, मोहम्मद सुहेल, राजेंद्र यादव रंजू कुमारी मक्खन शाह , फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश शाह आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी का सपना था कि आजादी का मतलब सारे बंधन से मुक्त कर साम्यवाद के आधार पर एक नए समाज का निर्माण हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.