नगर निकाय चुनाव एवं परिणाम के संदर्भ में की गई समीक्षात्मक बैठक
पूंजीवादी राजनीति एवं पूंजीवाद आधारित चुनाव परिणाम परंपरा के विरुद्ध संगठित आंदोलन तेज हो - किरण देव यादव
1 जनवरी 2023 को ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाने का निर्णय
*खगड़िया*। मिशन सुरक्षा परिषद, देश बचाओ अभियान फरकिया मिशन का बैठक बलुवाही में हुआ, जिसकी अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
बैठक में नगर निकाय चुनाव एवं परिणाम का समीक्षा की गई तथा एक जनवरी 2023 को भीमा कोरेगांव ऐतिहासिक शौर्य दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
समीक्षा उपरांत भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव ने कहा कि धनबल का जीत एवं जनबल की हार हुई। समाजसेवी नेता कभी हारता नहीं बल्कि जनता हारती है। आज जिस प्रकार से मतदाता का खरीद-फरोख्त कर सामाजिक जन सरोकार से कोसों दूर रहने वाले की जीत हुई, इससे नैतिक पतन का पराकाष्ठा एवं लोकतंत्र की हत्या हो रही है। "रुपया लो वोट दो के नीति" से गरीब एवं मध्यम वर्ग चुनाव परिणाम से वंचित हो रहे हैं। ऐसे लोग पैसे के बल पर जीत रहे हैं जिन्हें आम जनता एवं विकास से दूर तक रिश्ता नहीं रहा है। 65-70 लाख रुपए खर्च कर जीतने वाले प्रत्याशी लूट की संस्कृति का बढ़ावा देगी, विकास में ताला लग जाएगा।
मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने कहा कि आज ऊपर से नीचे तक पूंजीवाद का बोलबाला बढ़ते जा रहा है समाजवाद गर्त में जा रही है । सामाजिक जन सरोकार से जुड़े सवाल को लेकर संघर्षशील समाजसेवी ईमानदारी के बल पर स्वच्छ राजनीति करने के बावजूद हाशिये पर जा रहे हैं।आमजन जनहित एवं विकास से कोसों दूर भाग पैसे के पीछे भाग रहे हैं जिससे प्रगतिशील समाज के समक्ष भयावह एवं घातक स्थिति पैदा हो रही है, क्षणिक स्वार्थ लोभ लालच से सन्निहित ग्रसित विचार विकास में बाधक सिद्ध होगा। इससे समाज गर्त में चला जाएगा। विकास के बजाय बिनाश व ह्रास होगा।
श्री यादव ने आम जनता से पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी व्यवस्था के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इसके लिए हम जैसे समाजिक कार्यकर्ता का आमजन समाज हित में किसान मजदूर छात्र नौजवानों महिलाओं एवं सर्वहारा के सवाल को लेकर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
समाजसेवी किरण देव यादव यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का उद्देश्य समकालीन परिस्थिति में भटकाव में आ चुका है। तथा गांधी जी एवं डॉ अंबेडकर के सपनों पर कुठाराघात हो रही है।
किसान नेता धर्मेंद्र कुमार, समाजसेवी तितली भारती, रणवीर यादव, अविनाश यादव, नीतीश कुमार, संतोष कुमार, मजदूर नेता सुनील कुमार आदि ने पूंजीवाद आधारित चुनाव व परिणाम का घोर निंदा किया, कहा कि लोकतांत्रिक व सामाजिक मूल्यों में गिरावट हो रही है। सच्चे अर्थों में लोकतंत्र संविधान समाजवाद को बचाने की जरूरत है। इसके लिए प्रगतिशील बुद्धिजीवी वामपंथी एवं शिक्षित युवाओं को आगे आने की जरूरत है।
समीक्षात्मक बैठक में खुलेआम प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं के बीच रुपये चादर कंबल बांटने पर तथा आचार संहिता उल्लंघन करने पर प्रशासनिक कार्रवाई नहीं करने की घोर निंदा किया गया।
बैठक में शांतिपूर्ण मतदान परिणाम होने पर सभी कर्मी, पदाधिकारी को साधुवाद धन्यवाद एवं बधाई दिया।

