एक महीना से बंद अष्टादश भुजेश्वरी दुर्गा मंदिर की तालाबंदी खुलवाने 04 जनवरी को विंध्याचल से आयेंगे गुरु अलख

एक महीना से बंद अष्टादश भुजेश्वरी दुर्गा मंदिर की तालाबंदी खुलवाने 04 जनवरी को विंध्याचल से आयेंगे गुरु अलख 



10 जनवरी 2023 को होगा मां दुर्गा का जागरण, संकीर्तन एवं कुंवारी कन्या भोज 



S.K.Verma


खगड़िया। 

समाहरणालय भवन के सामने अवस्थित अष्टादाश भुजेश्वरी दुर्गा मन्दिर में विगत 26 नवम्बर 2022 से ही तालाबंदी है। एक महीना हो गया कोई कार्रवाई अबतक नहीं होने से चिंतित अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक केन्द्र के संस्थापक महर्षि अरविन्द ने गुरु अलख आश्रम, खगड़िया के संस्थापक गुरु अलख जो इन दिनों प्रधान कार्यालय विंध्याचल में हैं से सम्पर्क साधा और दुर्गा मंदिर में हुई तालाबंदी को खुलवाने का जनहित में आग्रह किया। महर्षि अरविन्द ने मीडिया से कहा दूरभाष पर गुरु अलख से विस्तार पूर्वक बातें हुई। इसपर उन्होंने कहा मैं 04 जनवरी 2023 को विंध्याचल से खगड़िया आऊंगा, स्थिति का जायज़ा लूंगा और 10 जनवरी 2023 को मन्दिर के तालाबंदी को खोलूंगा, पूजा पाठ, संकीर्तन, कुंवारी कन्याओं को भोजन कराऊंगा। 



श्रद्धालुओं और भक्तजनों को माता रानी को जगाकर आशीर्वाद दिलाऊंगा। विंध्याचल के गुरु अलख ने महर्षि अरविन्द से कहा दुर्गा मंदिर में आगामी 10 जनवरी 2023 की सुबह से ही पूजा पाठ, तीनों धूनी का जागरण वैदिक, तांत्रिक तथा मशानी वृहत क्रिया क्रम से हवन और जाप होगा। आगे उन्होंने कहा दोपहर से रात्रि तक भजन संकीर्तन बेगुसराय के अरविन्द पाठक एवं उनकी टीम द्वारा होगा। माता दुर्गा को विशेष रुप से जागृत करने हेतु हजारीबाग से पंडित धीरेन्द्र बाबा पधारेंगे। इस प्रकार अष्टादश भुजेश्वरी दुर्गा माता का पट दर्शनार्थ व पूजनार्थ भक्तों के लिए खुल जायेगा। गुरु अलख के अनुसार हवन व पूजन से लोगों को शांति मिलेगी, मनोकामना पूर्ण होगी और गुरु का आशीर्वाद मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.