Begusarai:- 18900 वोट से जीत कर पिंकी देवी बेगूसराय का मेयर पद हुई निर्वाचित।
बेगूसराय नगर निगम के चुनाव में दिग्गजों की भरमार थी। कोई राजनीतिक संरक्षण पा रही थी ,तो कोई अपने सहयोगियों के बल पर चुनाव मैदान में डटे हुए थे। वही भूतपूर्व मेयर संजय सिंह की पत्नी पिंकी देवी भी अपना भाग्य आजमा रही थी। जिन का कार्यभार खुद संजय सिंह संभाले हुए थे ,और उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ पिंकी देवी को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की, और पिंकी देवी ने 18900 मतों से अपने विरोधियों को हराने मे सफलता पाई। अंतिम में पिंकी देवी18900मतो से विजय श्री हासिल करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने मीनाक्षी, कल्पना, पुष्पा शर्मा, एवं मुमताज खातून को पीछे छोड़ कर बेगूसराय के मेयर चुनी गई। जबकि उप मेयर में अनीता देवी निर्वाचित हुई, जिन्हें कुल मत 19392वो उनके विरोधी रेखा देवी को कुल मत 16328 मिले।


