बिहार में सोने की कीमतों में स्थिरता, जानें आज का भाव।
Patna: वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है. भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि जिसका असर बिहार में आज देखने को नहीं मिला है. बिहार में सोने के भाव में आज स्थिरता देखने को मिली है. पटना में आज 10 ग्रााम 22 कैरेट गोल्ड का रेट 49,550 है. वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव आज 54,050 है.
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं. इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है.
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी.
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी.
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी.
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी.
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी.
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी.
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी.
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी.

