Translate

यातायात नियम का पालन करना जन-जन का कर्तव्य - किरण देव यादव।

सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जन जागरण सभा कर लिया शपथ।



यातायात नियम का पालन करना जन-जन का कर्तव्य -  किरण देव यादव।


अलौली खगड़िया बिहार।


"सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा" के नारों को किया बुलंद।


फरकिया मिशन के संयुक्त तत्वाधान में आदर्श ग्राम कचहरी अलौली के परिसर में सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं छात्र छात्राओं ने यातायात नियम का पालन करने का शपथ लिया।

कार्यक्रम में विश्व मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष महेश्वर यादव सचिव बृजनंदन महतो राजेंद्र मंडल विनोद राम दानवीर यादव सतीश लहेरी दिनेश ठाकुर टुनटुन महतो इंदु कुमारी महेश्वरी देवी यशोदा देवी पोयम कुमारी नयन कुमार रामचंद्र यादव चंदर नोनिया ढोको शाह सहित दर्जनों भाग लिए।

फरकिया मिशन के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने कहा कि यातायात संबंधी नियमों को पालन करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का पहल सराहनीय है इसे अभियान के तौर पर इस संवाद को जन-जन तक ग्रामीण स्तर टोला मोहल्ला तक पहुंचाने की जरूरत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.