Translate

केक काटकर मनाया गया सोनिया गांधी का 76 वां जन्म दिन

भारतीय राजनीति में सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति - गुड्डू पासवान, ज़िला अध्यक्ष।



केक काटकर मनाया गया सोनिया गांधी का  76 वां जन्म दिन 


सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर कांग्रेसियों ने ली सामूहिक शपथ


Indu Prabha



खगड़िया। जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी  के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस संसदीय दल की पूर्व नेता सोनिया गांधी के उनके 76 वें जन्मदिन पर दर्जनों कांग्रेसी, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। अपने संबोधन में गुड्डू पासवान ने कहा सोनिया गांधी जी  भारतीय राजनीति में त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने देश की राजनीति में अमिट छाप छोड़ा है। उक्त मौके पर सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर सड़कों पर किस सावधानी से चलना है,कांग्रेसजनों ने सामुहिक शपथ लिया।कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहीद कुमार, प्रो आनंद कुमार, कुंदन कुमार सिन्हा,जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, खगड़िया सदर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष उदय यादव, कांग्रेस नेता रिजवान अहमद, मनोज चौधरी, कांग्रेस युवा नेता एकलव्य पटेल, चंदन कुमार यादव, देवानंद ठाकुर, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.